Bring fast in setting up three new state universities – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 May 2020 16:50:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना संबंधी कार्यां में लाएं तेजी -योगी http://www.shauryatimes.com/news/78685 Tue, 26 May 2020 16:48:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78685 भूमि की व्यवस्था शीघ्र करते हुए तेजी से आगे बढ़ायी जाए कार्यवाही

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक में कहा कि भूमि की व्यवस्था शीघ्र करते हुए कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ायी जाए, जिससे इन विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सके। यह विश्वविद्यालय राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ तथा राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता के दृष्टिगत, शेष 02 राज्य विश्वविद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के लिए उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त अन्य 12 एकड़ भूमि की व्यवस्था शीघ्र की जाए। इसी प्रकार राज्य विश्वविद्यालय, सहारनपुर के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए, जिससे शीघ्र ही शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जा सके। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव आर.के. तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल तथा सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार उपस्थित रहे।

]]>