Budget session of Uttar Pradesh Legislature from 13 February – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 27 Jan 2020 18:33:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र 13 फरवरी से http://www.shauryatimes.com/news/76020 Mon, 27 Jan 2020 18:33:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76020 लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 13 फरवरी से शुरु होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रदेश विधान मंडल के एक साथ समवेत दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सोमवार को यहां बताया कि राज्यपाल का संबोधन विधानसभा मंडप में पूर्वाह्न 11 बजे होगा। प्रदेश की योगी सरकार इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट प्रस्ताव पारित कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों के साथ बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की थी। मंत्रियों से उन्होंने अपने विभागों के बजट को लेकर तैयारी करने को भी कहा था। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विधान मंडल का बजट सत्र लम्बा चल सकता है। इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक भी पारित करा सकती है।

]]>