CFR 1.46 percent – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 25 Oct 2020 14:17:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 यूपी में कोरोना मरीजों की ठीक होने की रिकवरी दर बढ़कर हुई 92.72 प्रतिशत, सीएफआर 1.46 प्रतिशत http://www.shauryatimes.com/news/88211 Sun, 25 Oct 2020 14:17:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88211 बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 2,052 नये मामले, 2,368 मरीज हुए डिस्चार्ज

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 27,317 हो गई है। ये कोरोना के 17 सितम्बर को आए अभी तक के उच्चतम स्तर से लगभग 41 हजार कम है। बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 2,052 नये मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 2,368 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। इस समय प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर यानि केस फैटिलिटी रेट (सीएफआर) 1.46 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय मृत्यु दर से कम है। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,36,071 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के तेजी से ठीक होने की वजह से रिकवरी दर अब 92.72 प्रतिशत हो गई है। वहीं संक्रमण के बाद अब तक कुल 6,882 मरीजों की मौत हुई है। बीते चौबीस घंटे में 28 लोगों ने दम तोड़ा है।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,17,431 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,40,25,713 सैम्पल की जांच की गयी है। वहीं शनिवार को 6,279 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में होम आइसोलेशन में 12,229 मरीज हैं। वहीं 1,373 मरीज निजी अस्पतालों व शेष राज्य सरकार की एल-1, एल-2 व एल-3 की व्यवस्था के तहत सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 2,64,352 मरीजों ने होम आइसोलेशन की सुविधा का विकल्प लिया है, जिनमें से 2,52,123 मरीजों के इलाज का समय पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 1,47,233 इलाकों में 4,33,396 टीम दिवस में 2,77,78,768 करोड़ घरों का सर्वेक्षण किया है। इसके तहत 13,67,20,180 करोड़ से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग लगातार इस्तमाल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस पोर्टल का सबसे ज्यादा दैनिक उपयोग किया जा रहा है। इस पोर्टल से घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। शनिवार को 2,576 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। अब तक कुल 1,62,992 लोग इस पोर्टल के जरिए चिकित्सीय लाभ ले चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि अक्टूबर में प्रदेश की पॉजिटिविटी की दर 02 प्रतिशत रही है। हालांकि कुछ जिलों में यह दर अधिक भी रही। सबसे अधिक पॉजिटिविटी दर वाले पांच जनपदों में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, प्रयारागाज, गाजियाबाद और मेरठ हैं। वहीं सबसे कम पॉजिटिविटी वाले जनपदों में कानपुर देहात, हाथरस, श्रावस्ती, बागपत और पीलीभीत हैं।

]]>