cm rain basera – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 08 Dec 2019 18:03:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 CM योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कोई भी ठंड के कारण ठिठुरने न पाए http://www.shauryatimes.com/news/68520 Sun, 08 Dec 2019 18:03:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68520 झांसी में रैनबसेरा का किया निरीक्षण, बांटे लोगों को कंबल

झांसी : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में शनिवार देर रात रैन बसेरा का निरीक्षण किया और लोगों को कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने देर रात रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरने वाले लोगों के हालचाल लेने के साथ रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया। सीएम योगी ने रैन बसेरा में ठहरे बच्चों से भी उनके हालचाल पूछे और उन्हें दुलार किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी ठंड के कारण ठिठुरने नहीं पाए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल चौराहा स्थित निर्माणाधीन पुलिस हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (देहात) राहुल मिठास ने मुख्यमंत्री को बताया कि बन रही बिल्डिंग लगभग तैयार है जो थोड़ा बहुत काम बचा है वह जल्द ही पूरा करके इसी माह यह हैंडओवर कर दी जायेगी, इसमें 200 पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था है।

]]>