cm yogee in gurudwara – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Nov 2019 18:22:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 करतारपुर के बाद अब ननकाना साहिब जाने की बारी http://www.shauryatimes.com/news/64277 Tue, 12 Nov 2019 18:21:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=64277 गुरुनानक देवजी के 550वां प्रकाशोत्सव पर सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ : लखनऊ में मंगलवार को नाका गुरुद्वारा की ओर से डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज से 550 वर्ष पहले धर्म के प्रकाश के लिये जिस पुंज का जन्म हुआ उसका प्रकाश पूरी दुनिया में फैला है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आपको और प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं। शीघ्र ही ननकाना साहिब भी हम जा पाएंगे। गुरुजी का प्रकाश देश ही नहीं इंडोनेशिया से लेकर कई देशों तक फैलाया। सीएम योगी ने कहा कि सिख पंथ की नींव रख कर नानक जी ने त्याग और बलिदान का संदेश दिया। कार्तिक पूर्णिमा के साथ उन्हें याद किया जा रहा है।

उन्होंने तीन संदेश, तीरथ, नाम और बांट कर खाने का संदेश दिया। साधन विहीन होने के बावजूद उस समय ज्ञान का प्रसार किया। ज्योति पुंज से शक्ति पुंज का संदेश दिया। सिख समाज काम मे विश्वास रखता है। सिमरन भी करता है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे के पास कोई भूखा नहीं रहता। गुरुद्वारा भले ही सिखों का हो लेकिन लंगर में सामाजिक समरसता नजर आता है। न हर भारतीय के लिये गर्व की बात है कि पूरी दुनिया गुरु का प्रकाश पर्व मना रहा है। उप मुख्यंमत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सिख समाज देश के लिये समर्पित रहता है। गुरु नानक देव का भ्रमण हमे जोड़ता है। इस दौरान मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, बलदेव सिंह औलख, महेंद्र सिंह, संयुक्ता भाटिया आदि शामिल रही।

]]>