cm yogee in haryana – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 12 Oct 2019 17:22:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 50 साल मर्दों को देखा, इस बार वीरांगना को मौका दीजिए, बदल जाएगी क्षेत्र की तस्वीर http://www.shauryatimes.com/news/60417 Sat, 12 Oct 2019 17:22:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60417 सोनाली फौगाट के प्रचार में हरियाणा पहुंचे योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कहा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने की तकलीफ सबसे ज्यादा राहुल को हुई

हिसार/भिवानी (हरियाणा) : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के दूसरे चुनावी दौरे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी तो सबसे ज्यादा तकलीफ पाकिस्तान और कांग्रेस के राहुल गांधी को हुई। पिछली सरकारों ने घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर दी थी। कांग्रेस के लोग समझते थे कि वोट देना जनता की मजबूरी है। यही कारण था कि घोटालेबाज विधायक बनते थे और जनता के हितों को भूल जाते थे। सीमए योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरियाणा के हिसार, भिवानी, बादली और झज्जर में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने आदमपुर में कहा कि भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट हरियाणा की पहचान है और आदमपुर उनका ननिहाल है। ऐसे में भांजी का हक भी ननिहाल में होता है। सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने 50 साल मर्दों को देखा इस बार वीरांगना को भी मौका देकर देखें, यह कैसे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलती है।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा का नाम भ्रूण हत्या के मामले में बदनाम था। हरियाणा में बेटियों की संख्या कम हो रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की अलख जगाई तो इसका परिणाम आज सार्थक आया है। मनोहर सरकार ने अभियान को सफल किया। आज हरियाणा की बेटियां आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम नवरात्र में दुर्गा के नौ रूपों की उपासना करते हैं। कन्याओं का पूजन करते हैं। यह शक्ति का प्रतीक है। बीजेपी सरकार महिला सशक्तिकरण की बात ही नहीं करती, बल्कि उसे साकार भी करती है। पीएम मोदी ने जो काम किए हैं वो पिछले 70 सालों में नहीं हो पाए। मोदी सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त किया। पूरे देश में शौचालयों का निर्माण, उज्जवला योजना के तहत देश के सभी घरों में नि:शुल्क गैस कनेक्शन देकर भाजपा ने महिलाओं का सम्मान किया है।

सीएम योगी ने कहा कि जब यूपी से मेरे हेलीकॉप्टर ने सिरसा लैंड किया तो पता चला कि पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक में सुखोई विमान ने हरियाणा के सिरसा से उड़ान भरी थी। ऐसे में पाक को सबक सिखाने में हरियाणा की धरती विशेष रूप से काम आई। आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया के अंदर गिड़गिड़ाते फिर रहे हैं कि भारत हमला कर देगा। मोदी जी के लिए देशहित सर्वोपरि है जबकि कांग्रेसियों को देश की ताकत बढ़ने पर सम्मान की अनुभूति नहीं होती है। कांग्रेस शस्त्र पूजन का मजाक बनाती है। राफेल पर राजनीति करती है। सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा का किसान अपनी मेहनत से खेतों में सोना पैदा करने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही पूरे देश का पेट भरने की क्षमता भी हरियाणा के किसान में है। किसानों के हित के लिए मनोहर सरकार ने काम किया। किसानों का कर्ज माफ किया। आज किसानों को डेढ़ गुना फसल का दाम मिल रहा है। हरियाणा का नौजवान सीमा की सुरक्षा करता हैं। मनोहर सरकार बिना भेदभाव यहां की जनता को लाभ दे रही है। मनोहर सरकार ने स्पोर्ट स्टेडियम बनाया। इसके साथ ही 2024 तक पेयजल योजना के तहत घर-घर पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।

]]>
कांग्रेस वंशवाद और परिवारवाद से ग्रसित : योगी http://www.shauryatimes.com/news/58608 Tue, 01 Oct 2019 10:03:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58608 करनाल में सीएम मनोहर लाल के नामांकन जनसभा को किया संबोधित

हरियाणा विधानसभा चुनाव

करनाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी मंच पर भारत माता के जयकारों की गूंज सुनाई नहीं देती, क्योंकि कांग्रेस वंशवाद और परिवारवाद से ग्रसित है। कांग्रेस में केवल एक ही परिवार के नारे सुनाई देते हैं। यही परंपरा हरियाणा में भी रही है, क्योंकि यहां भी वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद की सत्ता चली है। जातिवाद के नाम पर हरियाणा में किस तरह का तांडव था, इससे पूरी जनता अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐस था कि यहां कोई निवेश करने के लिए तैयार नहीं होता था। निवेशक को निवेश से पहले भारी कीमत चुकानी पड़ती थी। मगर हरियाणा में परिवारवाद की परंपरा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खत्म करके हरियाणवीं एक- हरियाणा एक के नारे के साथ प्रदेश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नामांकन को लेकर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद हरियाणा जिस पहचान को मोहताज था, उसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच साल में दिलाने का काम किया है। प्रदेश के नवजवान, किसान, व्यावसायी और गरीब के हक परिवारवाद की भेंट चढ़ रहे थे, परंतु मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को खत्म करके देश व दुनिया में हरियाणा को नई पहचान दिलाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। दशकों से देश में दो विधान व दो निशान की परंपरा चली आ रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृत संकल्प के साथ अनुच्छेद-370 को समाप्त करने का काम किया है।

मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाते हुए तीन तलाक के मुद्दे को भी खत्म किया। भारत की शक्ति का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। यही कारण है कि सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के प्रधानमंत्री ड्रोनाल्ड ड्रंप को भी भारतवासियों को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाना पड़ा। वरना लोग अमेरिका के राष्ट्रपति के आटोग्राफ लेने के भी तरसते थे, लेकिन आज स्थित पूरी तरह उल्टी है। आज भारत दुनिया में महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने करनाल की जनता से आह्वान किया कि वे खुद मनोहर लाल बनकर चुनाव में घर-घर जाकर वोट मांगें और मुख्यमंत्री को पिछली बार की तुलना में दोगुने मतों से विजय बनाने का काम करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता से आह्वान किया कि वे प्रदेश की पांच साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाएंं। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। इस अवसर पर हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित करनाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं के विधायक व मंत्री मौजूद थे।

]]>