CM Yogi will be aware of women power – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 15 Oct 2020 06:22:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 नारी शक्ति से खुद रूबरू होंगे सीएम योगी, नवरात्र से होगी शुरुआत http://www.shauryatimes.com/news/87181 Thu, 15 Oct 2020 06:20:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=87181 वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महिलाओं से संवाद कर जानेंगे उनका हाल

लखनऊ। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सरकार की हो रही किकिरी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब खुद नारी शक्ति से रूबरू होने का निर्णय लिया है। इसके तहत वह महिलाओं से बात करेंगे। महिलाओं की समस्याओं और उसके समाधान को लेकर उनसे सुझाव भी मांगेंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए अब तक का सबसे बड़े अभियान मिशन शक्ति की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की महिला जन प्रतिनिधियों, महिला समाज सेवियों और महिला कर्मियों से संवाद के साथ करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं के विकास और उनकी सुरक्षा को लेकर एक के बाद एक लगातार कदम उठा रही योगी सरकार नवरात्रि की शुरुआत के साथ मिशन शक्ति के जरिये समाज को बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। प्रदेश की महिलाओं से जुड़े इस अभियान की अगुआई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कर रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर महिलाओें के लिए विशेष अभियान चलाने वाली योगी सरकार प्रदेश की पहली सरकार है।

उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को बलरामपुर से शुरू हो रहे अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश की महिला जन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। सीएम महिलाओं के लिए शुरू की गई राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करने के साथ उनसे महिलाओं के अधिकतम विकास और सुरक्षा को लेकर सुझाव भी मांगेंगे। योगी आदित्यनाथ महिला जन प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति और महिलाओं के प्रति अपराध पर भी चर्चा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा रोजगार सृजन का काम किया है। केवल ग्रामीण इलाकों में ही चार लाख से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा कर सरकार ने नई इबारत लिख दी है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में महिला शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के साथ राज्य सरकार ने 58 हजार महिलाओं को बैंक सखी के रूप में तैनात कर समाज में महिलाओं की स्थिित को मजबूती दी है। महिलाओं के प्रति अपराध पर त्वरित और सख्त कार्रवाई कर योगी सरकार ने हर कदम पर सुरक्षा का एहसास कराया है। मिशन शक्ति के जरिये योगी सरकार की योजना महिलाओं की सुरक्षा के साथ उनके रोजगार, समाज में बराबरी के अधिकार और आर्थिक ढांचे में उनकी भूमिका को मजबूत करने की है।

]]>