CMS student topper – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 27 May 2019 12:27:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 नेशनल साइन्स टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सीएमएस छात्रा ‘लखनऊ टॉपर’ http://www.shauryatimes.com/news/43222 Mon, 27 May 2019 12:27:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43222 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-8 की छात्रा सोलंगी मोहन्ती ने नेशनल साइन्स टेलेन्ट सर्च परीक्षा में ‘लखनऊ टॉपर’ का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता यूनीफाइड काउन्सिल, नई दिल्ली के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिद्ध कर दिया कि वह आगे चलकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा व ज्ञान के बलबूते देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सोलंगी की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए मैडल, प्रशस्ति पत्र व आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलॉजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनॉमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

]]>
टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सीएमएस छात्र अव्वल http://www.shauryatimes.com/news/31401 Sat, 09 Feb 2019 12:52:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31401 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा 9 के मेधावी छात्र काव्य गुप्ता ने इण्टर-कैम्पस टैलेन्ट सर्च परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता छात्रों की बौद्धिक एवं शैक्षिक प्रतिभा को परखने, उसे और अधिक विकसित करने एवं छात्रों को लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एण्ड इनोवेशन विंग के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में काव्य ने मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (मैट) में सर्वाधिक 94 अंक एवं स्टॉलिस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (सैट) में सर्वाधिक 81 अंक अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं और सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सिर्फ देश में नहीं अपितु विदेशों में भी अपने ज्ञान का परचम लहरा रहे हैं।

]]>