cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Jun 2020 12:11:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन http://www.shauryatimes.com/news/80031 Sun, 28 Jun 2020 12:11:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=80031 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र दीपांश वर्मा ने उच्च शिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्र को आस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी, एडिलेड यूनिवर्सिटी एवं मोनाश यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। दीपांश ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 85 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>
उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के तीन विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन http://www.shauryatimes.com/news/61586 Sun, 20 Oct 2019 14:10:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61586 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र आकाश सिंह राणा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के तीन विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। आकाश को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी, आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथवेल्स एवं कैनडा की डलहौजी यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

]]>
अमेरिका के 7 विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन http://www.shauryatimes.com/news/60033 Thu, 10 Oct 2019 13:49:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60033 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्र आयुष यादव को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के 7 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। आयुष को अमेरिका की ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ फिलाडेल्फिया, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, रोचेस्टर इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टेम्पल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस एवं न्यूयार्क यूनिवर्सिटी (अबूधाबी कैम्पस) द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

]]>
गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सीएमएस छात्र को http://www.shauryatimes.com/news/59869 Wed, 09 Oct 2019 12:19:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=59869 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-7 के प्रतिभाशाली छात्र आराध्य ने अन्तर-विद्यालयी एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने सुमधुर गायन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है।

]]>
उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के 6 विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन http://www.shauryatimes.com/news/59281 Sat, 05 Oct 2019 12:12:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=59281 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्र अल्बाब अहमद को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के 6 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। अल्बाब को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस, ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी, रोचेस्टर इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी एवं न्यूयार्क यूनिवर्सिटी (अबूधाबी कैम्पस) द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>
इंग्लैण्ड के 6 विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन http://www.shauryatimes.com/news/57676 Wed, 25 Sep 2019 11:58:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=57676 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र कुशाग्र मौर्या ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के 6 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गैरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। कुशाग्र को इंग्लैण्ड की रॉयल होलॉवे यूनिवर्सिटी, किंग्स्टन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिन्स्टर, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी, लकबरो यूनिवर्सिटी एवं ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>
चरित्र निर्माण मार्च एवं शिक्षक धन्यवाद समारोह आज http://www.shauryatimes.com/news/42231 Thu, 09 May 2019 17:37:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42231 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं कल दिनाँक 10 मई 2019, शुक्रवार को प्रातः 7.00 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे एवं भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण एवं नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है। सी.एम.एस. शिक्षकों के इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट वं चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं व कई प्रख्यात हस्तियाँ अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इण्डिया टुडे मैगजीन के एडीटर (रिसर्च), अजीत कुमार झा इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे तथापि रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा। इस भव्य समारोह में मेधावी छात्रों के माता-पिता व शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा, देश-विदेश में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

]]>
वेस्टर्न म्यूजिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सीएमएस छात्रा मलेशिया में सम्मानित http://www.shauryatimes.com/news/41497 Wed, 01 May 2019 15:46:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41497 सीएमएस द्वारा 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 12 की छात्रा अपूर्वा चौहान ने मलेशिया में आयोजित ए.बी.आर.एस.एम. हाई स्कोरर कन्सर्ट में वेस्टर्न म्यूजिक (ओपेरा गायन) में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है तथापि इस उपलब्धि हेतु अपूर्वा को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में ए.बी.आर.एस.एम. लेविल 4 डिप्लोमा प्रदान कर सम्मानित किया गया है। अपूर्वा इस उपलब्धि को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय है, जिसने ओपेरा गायन में इटली की सेसीलिया बार्टोली, अमेरिका की रेनी फ्लेंमिग एवं स्पेन की मॉटसेरॉट कैबले जैसी विश्वविख्यात गायिकाओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु अपूर्वा को आगामी 10 मई को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित सी.एम.एस. के ‘गोल्डेन जुबली समारोह’ में 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अभी हाल ही में एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रायल स्कूल ऑफ म्यूजिक (एबीआरएसएम), लंदन के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित वेस्टर्न म्यूजिक (ओपेरा गायन) परीक्षा में सारे देश में टॉप किया है। इससे पहले, अपूर्वा वर्ष 2017 में बेंगलुरू में आयोजित इंडिया नेशनल यूथ आर्केस्ट्रा एंड कोरस एवं वियना यूनिवर्सिटी आर्केस्ट्रा एवं क्वायर के संयुक्त संगीत कार्यक्रम में सबसे कम उम्र की गायिका के रूप में प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अलावा, अगस्त 2018 में इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में आयोजित बर्कले कालेज ऑफ म्यूजिक, बोस्टन, यूएसए के संगीत कार्यक्रम में भी अपूर्वा चयनित हो चुकी है। श्री शर्मा ने बताया कि अपूर्वा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की बेहद होनहार छात्रा है जो बड़ी ही सहजता के साथ पांच भाषाओं – इतालवी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और हिंदी में मनमोहक ढंग से गाती है। अपूर्वा ने 3 वर्ष की उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्रारम्भ कर दिया था तथापि वर्ष 2014 में उसने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल करने हेतु  ए.बी.आर.एस.एम. से जुड़ी एवं 2 वर्षों में ही पश्चिम संगीत में महारत हासिल कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया।

]]>
IBT में विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर सीएमएस छात्रा ने बढ़ाया देश का गौरव http://www.shauryatimes.com/news/41354 Tue, 30 Apr 2019 13:16:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41354 50,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगा सीएमएस

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-7 की छात्रा आकृति सम्यक ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु आकृति को सी.एम.एस. द्वारा रु. 50,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने आकृति की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्र की यह सफलता न सिर्फ सी.एम.एस. के लिए अपितु प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है। डॉ. गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी।

विदित हो कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आकृति ने अंग्रेजी विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

]]>
अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का स्कॉलरशिप के साथ चयन http://www.shauryatimes.com/news/36592 Sat, 23 Mar 2019 13:19:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36592 हाँगकाँग विश्वविद्यालय द्वारा 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र श्रेयश शर्मा को उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका एवं हाँगकाँग के छः विश्वविद्यालयों द्वारा स्कॉलरशिप के साथ चयनित किया गया है। जहाँ एक ओर, हाँगकाँग के हाँगकाँग विश्वविद्यालय द्वारा श्रेयश को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप से नवाजा गया है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका के फ्लोरिडा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 1,60,000 अमेरिकी डॉलर, बेलारमाइन यूनिवर्सिटी ने 1,40,000 अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी ने 40,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप प्रदान की है। इसके अलावा, अमेरिका के ट्रिनिटी विश्वविद्यालय एवं कोलम्बिया कालेज ने भी श्रेयश को उच्चशिक्षा का ऑफर दिया है। सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 65 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं।

इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 60 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>