CMS_Student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Mar 2019 12:47:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सीएमएस छात्रा को 1,57,900 डॉलर की स्कॉलरशिप http://www.shauryatimes.com/news/37332 Fri, 29 Mar 2019 12:46:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37332
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा मल्लिका सक्सेना को उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका के प्रतिष्ठित नॉक्स विश्वविद्यालय द्वारा 1,57,900 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। इसके अलावा, अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय द्वारा भी मल्लिका को 40,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। इस प्रकार सी.एम.एस. की एक और छात्रा ने अपने मेधात्व व शैक्षिक प्रतिभा के बलबूते अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने मल्लिका की सफलता पर बधाई देते हुए कहा है कि सी.एम.एस. छात्र बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु जाते हैं एवं ‘वसुधैव कुटम्बकम’ की भावना को सारे विश्व में प्रवाहित कर रहे है, जो कि विश्व के देशों के बीच निकटता लाने में मददगार साबित होंगे।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 62 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।
]]>
पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रा को प्रथम पुरस्कार http://www.shauryatimes.com/news/37018 Wed, 27 Mar 2019 13:45:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37018 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की कक्षा-9 की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया सोलंकी ने हीरो मोटोकार्प प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित पंेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। पेन्टिंग प्रतियोगिता में श्रेया ने जहाँ एक ओर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर क्विज प्रतियोगिता में बिजली की तेजी से सवालों के जवाब देकर अपने ज्ञान-विज्ञान व बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. की मेधावी छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

]]>
गणित ओलम्पियाड में सीएमएस छात्र अव्वल http://www.shauryatimes.com/news/33772 Wed, 27 Feb 2019 13:23:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33772
लखनऊ  : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा 8 के मेधावी छात्र अब्दुल अहद ने इण्टर-कैम्पस एलीमेन्ट्री मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता छात्रों की गणितीय प्रतिभा को परखने, उसे और अधिक विकसित करने एवं छात्रों को लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीएमएस के क्वालिटी अश्योरेन्स एण्ड इनोवेशन विंग के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सीएमएस के सभी 18 कैम्पसों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता के अन्तर्गत इण्डिविजुअल कान्टेस्ट में अब्दुल अहद ने अपने गणित ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर सर्वाधिक अंक अर्जित किया।
सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं और सिर्फ देश में नहीं अपितु विदेशों में भी अपने ज्ञान का परचम लहरा रहे हैं।
]]>
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में सीएमएस छात्र का चयन http://www.shauryatimes.com/news/33251 Sat, 23 Feb 2019 13:37:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33251 लखनऊ :  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र कनद पाण्डेय ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) के प्रथम चरण में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रथम चरण में चयन के उपरान्त यह मेधावी छात्र अब साक्षात्कार के द्वितीय चरण में अपनी योग्यता साबित कर के.वी.पी.वाई फेलोशिप प्राप्त कर सकेगा। इस फेलोशिप हेतु चयनित छात्रों को पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान रु. 4,64,000/- रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह फेलोशिप विद्यालयों तथा स्नातक स्तर के छात्रों को रिसर्च कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलोर द्वारा किया जाता है। इस फेलोशिप की चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत अत्यन्त मेधावी छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट एवं इण्टरव्यू लिया जाता है। इस योजना में चयनित छात्र अपना आई.डी. कार्ड दिखाकर देश की किसी भी प्रसिद्ध नेशनल लेब्रोटरी, विश्वविद्यालय, लाइब्रेरी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

]]>