cold delhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 28 Dec 2019 08:03:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तर भारत में भीषण शीतलहर की चपेट में, दिल्ली में पारा 1.7 डिग्री  http://www.shauryatimes.com/news/71508 Sat, 28 Dec 2019 08:03:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71508

कोहरे के चलते 150 ट्रेनें लेट, चार फ्लाइट डायवर्ट 

नई दिल्ली : दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। दिल्ली में दिन पर दिन लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह 6.10 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार 118 साल में ये दूसरा दिसम्बर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। इसकी वजह से 150 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दस ट्रेनों का वक्त बदला गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फ्लाइट से सफर करने वाले लोग घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइंस से बात कर लें। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते जहां रफ्तार धीमी हुई है वहीं पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से 30 डिग्री तक लुढ़क गया है। उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी हो रही है।

]]>
ठंड और कोहरे का सितम : थमी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार http://www.shauryatimes.com/news/70426 Sat, 21 Dec 2019 07:38:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70426 नई दिल्ली : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को भी सुबह के वक्त कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता बहुत ही कम रही। ऐसे में सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम कापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और सफदरजंग दोनों जगह दृश्यता 300 मीटर रही। बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह से बहुत सारी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कम दृश्यता की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में बीती रात और आज सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई। नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण आधी रात तक 46 विमानों को डायवर्ट किया गया। पिछले 24 घंटे में 19 से ज्यादा उड़ानों को रद्द भी किया गया है। घने कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई।

कोहरे को देखते हुए पहले ही बहुत सारी ट्रेनें को कैं​सिल कर दिया गया है। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। शुक्रवार को 100 से अधिक ट्रेनें दो घंटे विलंब से चल रही थीं। आज उत्तर भारत की 17 ट्रेनें ऑपरेशनल कारणों से लेट चल रही हैं। इंडिगो ने ट्वीट करके कहा है कि एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले एक बार फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित है। एयरलाइन से ट्विटर और फेसबुक पर भी कॉन्टैक्ट किया जा सकता है। देश में अपनी सेवायें देने वाली दूसरी विमानन कंपनी स्पाइसजेट और गो एयर ने भी यही सलाह दी है।

]]>
ठंड से कांपी दिल्ली—एनसीआर, 5.5 डिग्री लुढ़का पारा http://www.shauryatimes.com/news/29835 Tue, 29 Jan 2019 06:52:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29835 नई दिल्ली : पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी वजह से पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है लेकिन शाम होते ही लोगों को फिर से बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ता है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे की सापेक्षिक आर्द्रता 94 फीसदी तक दर्ज की गई। दिन के समय हल्का धुंध छाये रहने और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को बारिश के बाद ही सर्दी से राहत मिलने की कुछ संभावना है। 30 जनवरी की शाम से बूंदाबांदी के आसार हैं। यह 1 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान तेज बारिश की संभावना कम ही है, लेकिन इस बारिश की वजह से सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी। स्काइमेट के अनुसार मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब जम्मू-कश्मीर के नॉर्थ हिस्से में चला गया है। इस सिस्टम की वजह से 30 और 31 जनवरी को दिल्ली में बारिश भी होगी।

]]>
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर, दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन बढ़ी http://www.shauryatimes.com/news/27024 Thu, 10 Jan 2019 11:34:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27024 नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से लगातार देखा जा रहा है। दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह से ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दिया है। हालांकि सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन शाम होते ही ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने के साथ कोहरे की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने से बुधवार को ठंड तो बढ़ गई, लेकिन प्रदूषण का गुरूर टूट गया। करीब 24 दिन बाद ऐसा मौका आया जब दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने हवा में खुलकर सांस ली। प्रदूषण से राहत का यह दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा।
]]>
बर्फीली हवाओं से ठिठुरी दिल्ली, पारा लुढ़ककर पहुंचा 6 डिग्री http://www.shauryatimes.com/news/26861 Wed, 09 Jan 2019 11:13:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26861 नई दिल्ली : बर्फीली हवाओं से दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इससे लोग कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते नजर आए। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि पिछले दो दिनों से सुबह निकलती धूप ने दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 से 22 और न्यूनतम तापमान 07 से 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी नमी भरी हवा चलेगी। उसकी वजह से कोहरा भी बना रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा मिलेगा।

]]>