cold jammu – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 10 Feb 2019 09:24:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी, द्रास रहा सबसे ठंड़ा स्थान http://www.shauryatimes.com/news/31534 Sun, 10 Feb 2019 09:24:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31534 जम्मू : राज्य में रविवार सुबह की शुरूआत घने बादलों से शुरू हुई और इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। फिर जैसे-जैसे समय बितता गया सूर्य देवता ने अपने दर्शन देना शुरू कर दिया। इसी बीच कश्मीर घाटी तथा लदाख में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहा। इसी दौरान द्रास राज्य का सबसे ठंड़ा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वादी में पिछले दिनों सड़कों पर पड़ी बर्फ जमने के कारण न केवल वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8 तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस किया गया है। कटरा का तापमान 6.5, बटोत का शून्य से नीचे 0.6, बनिहाल का शून्य से नीचे 1.0 तथा भद्रवाह का शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

]]>