congress on bjp – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 04 Mar 2019 16:35:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सेना की बहादुरी पर भाजपा कर रही सियासत : कांग्रेस http://www.shauryatimes.com/news/34504 Mon, 04 Mar 2019 16:35:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34504 नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर सेना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और पूछा कि 250 आतंकी मारे जाने का आंकड़ा आखिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहां से लाए हैं। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा यह मानती है कि उसका झूठ सबसे मजबूत है लेकिन जनता सब समझ रही है। भाजपा अध्यक्ष व भाजपा नेता कांग्रेस को सेना के राजनीतिकरण का दोषी ठहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री तक ऐसा ही दुष्प्रचार कर रहे हैं। पुलवामा जैसी दुखद घटना के बाद कांग्रेस ने कभी भी राजनीतिक बयान नहीं दिया। पार्टी वायुसेना और जवानों के साहस की हमेशा कायल रही है। पाकिस्तान को जिस तरह का जवाब दिया गया जवानों के ऐसे वीरतापूर्ण कार्य के लिए उनकी प्रशंसा में शब्द भी कम पड़ जाएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा स्वयं इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 लोग मारे गए हैं। पार्टी उनसे पूछना चाहती है कि वह यह आंकड़े कहां से लाए हैं। वायुसेना अध्यक्ष एयर मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि हमारा काम केवल बम गिराना है, कितने मारे गए यह बताना सरकार का काम है। वहीं सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। आरपीएन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान, देश के पास अगर राफेल होता तो स्थिति और होती, राफेल पर उन्हें हो रहे कष्ट के चलते याद आ रहा है। उन्होंने असल में वायुसेना के जवानों की वीरता पर सवाल उठाए हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

]]>
भाजपा ने सनातन धर्मावलम्बियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया : कांग्रेस http://www.shauryatimes.com/news/23578 Thu, 20 Dec 2018 17:42:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23578 लखनऊ : कांग्रेस ने भाजपा पर वाराणसी में सैकड़ों शिवलिंग व नंदी को फेंकने का आरोप मढ़ा है। सरकार ने 125 करोड़ सनातन धर्मावलम्बियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री देश की जनता से माफी मांगे। इसके विरोध में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा का बहिर्गमन किया। कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि काशी विश्वनाथ कोरिडोर के नाम पर सैकड़ों प्राचीन मंदिरों को भाजपा की इस सरकार ने तोड़ा है और हिंदुओं के अराध्य देव भगवान शिव की मूर्तियों को अनैतिक तरीके से फेंका है। इसकी जवाबदेही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की है। इसलिए वे सीधे तौर पर इसके लिए देश के करोड़ो हिंदुओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और दोषीयों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करें। विधानसभा में सदन के दौरान नियम 311 के अंतर्गत काशी में सैकड़ो की संख्या में शिवलिंगों तथा नंदी की मूर्तियों को नाले किनारे मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सूचना देकर परिचर्चा की मांग की। जिसको सदन ने अस्वीकार कर दिया। इस पर सभी विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, आराधना मिश्रा ‘मोना’, अजय कुमार लल्लू, राकेश सिंह, अदिति सिंह और सोहिल अख्तर अंसारी ने सदन का बहिर्गमन किया।

]]>