congress workers protest – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Dec 2019 10:31:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 यूपी में गरमाई सियासत : भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां http://www.shauryatimes.com/news/68322 Sat, 07 Dec 2019 10:31:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68322 लखनऊ : उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल बेहद सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस घटना को लेकर योगी सरकार को घेरने में जुट गयी हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना से उग्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही इस घटना में शामिल आरोपियों को सख्त कार्रवाई देने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पूरा हजरतगंज जाम हो गया।

इस बीच, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद वह विधानसभा के सामने जाकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को किसी तरह से वहां से हटाने की कोशिश में जुटी है। बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। इसके बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है।

]]>