congress – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Jul 2021 17:40:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तर प्रदेश की अराजक कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रियंका गांधी ने दिया मौन धरना http://www.shauryatimes.com/news/111272 Fri, 16 Jul 2021 17:40:51 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111272
उत्तर प्रदेश की अराजक कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रियंका गांधी ने दिया मौन धरना

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के पूर्वनिर्धारित लखनऊ आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक ढोल,नगाड़ो की थाप और गगनभेदी नारो के साथ अपनी नेता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया,सड़को पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उमड़ी जनता ने उनके स्वागत में पलक पावड़े बिछाकर पुष्पवर्षा के साथ एक जननेता के रूप में उनका भव्य स्वागत किया कई स्थानों पर महिलाओ युवतियों ने भावविभोर कर देने वाला स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपनी नेता के स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नही रखी जबर्दस्त भीड़ और उसका उत्साह देखते बन रहा था, और उनका नारा एक ही संकल्प केवल कांग्रेस विकल्प उनके जोश को नयी ऊंचाई दे रहा था।

एयरपोर्ट से बाहर आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर, कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा (मोना) विधान परिषद में कांग्रेस के नेता श्री दीपक सिंह पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव श्री रोहित चौधरी, श्री ज़ुबैर खान, श्री तौकीर आलम, विधान परिषद में दल नेता दीपक सिंह, विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौधरी, विश्वविजय सिंह, अशोक सिंह, अनूप गुप्ता, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक ललन कुमार, डिजिटल मीडिया संयोजक अनूप पटेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव, कनिष्क पाण्डेय, एनएसयूआई अध्यक्ष अखिलेश यादव, अनश रहमान, रोहित राना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी, करिश्मा ठाकुर, शैला अहरारी, सेवा दल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, ओबीसी विभाग अध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शहनवाज आलम, दिनेश सिंह आदि नेताओ सहित हजारों कार्यकर्ताओ ने अगवानी कर भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से बाहर निकल कर मुख्यमार्ग पर आते ही सड़को पर मौजूद जनता ने रोक रोक कर स्वागत किया,शहीद पथ मोड़,पीएसी,स्कूटर इंडिया,पुरानी मौरंग मंडी, आलमबाग नहरिया, आलमबाग तिराहा,आलमबाग बस अड्डा,आलमबाग थाना, मवैय्या, ब्लंट स्क्वायर, दुर्गापुरी, चारबाग बस अड्डा, केकेसी, विकास दीप, हुसैन गंज चौराहा,बर्लिंगटन चौराहा, रॉयल होटल,बापू भवन, विधानसभा मुख्यद्वार व जीपीओ पर भव्य स्वागत के उपरांत हजरत गंज स्थित राष्ट्रपिता बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन कर श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ श्रीमती गांधी ने महात्मा गांधी के चरणें में बैठकर मौन व्रत किया। गांधी प्रतिमा लखनऊ में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में हुइ हिंसा और प्रदेश में जंगलराज, भय के माहौल के खिलाफ मौन व्रत के दौरान यूपी पुलिस को लिखकर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था।

जिसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय नेहरू भवन पहुंचकर मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। श्रीमती गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सविधान को नष्ट करने और लोकतंत्र का चीरहरण करने का काम किया है। पंचायत चुनाव का परिणाम उस तरह आपके पक्ष में नहीं आया तो अब जब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सरकार ने हिंसा करवा दी। आपकी पुलिस ने उम्मीदवारों का अपहरण् किया, महिला उम्मीदवारों से मारापीट और उनके वस्त्र भी खीचें गये। सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने कहा कि मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना में दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिपाई नहीं जा सकती। मीडिया सम्बोधन के बाद कांग्रेस कार्यालय में लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा जी की प्रतिमा का अनावरण किया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न किसान यूनियन के प्रतिनिधियों, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, विधान मण्डल दल नेता आराधना मिश्रा (मोना), विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह जी, विधायक नरेश सैनी, सुहैल अंसारी, पूर्व विधायक अजय राय, प्रदीप माथुर, पूर्व सांसद राकेश सचान, पीएल पुनिया, नूर बानों, एआईसीसी सेक्रेटरी बाजीराव खाड़े, राजेश तिवारी, तौकीर आजम, धीरज गुर्जर जी, सहित सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ल, ओंकार नाथ सिंह, ओबैद नासिर, अमर नाथ अग्रवाल, अनूप पटेल, लालन कुमार, सूचि विश्वास, प्रियंका गुप्ता, हिलाल नकवी, अंशू अवस्थी, उमाशंकर पांडेय, के के पांडेय, सचिन रावत, तनुज पुनिया, आस्था तिवारी, विकास श्रीवास्तव, सुधांशू बाजपेयी, आशीष अवस्थी, अभिषेक बाजपेयी, श्रीमती रफत फातिमा, विशाल राजपूत, अभिषेक राज, आरपी राजन, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अजय कुमार अज्जू व दिलप्रीत सिंह,शनवाज खान, अख्तर मलिक, शिव पाण्डेय, मनोज यादव, आचार्य मनोज मिश्रा, प्रमोद सिंह, राशि साहू, शैलेन्द्र तिवारी, पंकज तिवारी, अनूप गुप्ता, चन्द्रप्रकाश, वीरेन्द्र चौधरी, तरूण पटेल, योगेश दीक्षित,ज्ञानेश शुक्ला, विवेकानंद पाठक, शौरवीर सिंह, नितिश गौड, चौधरी सतवीर, विजय बहादुर, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवा दुबे, आरती बाजपेयी, शंकरलाल गौतम, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, सोनू पंडित,सुबोध श्रीवास्तव, रेहान खान, जिला शहर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव (अज्जू), दिलप्रीत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

]]>
भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी http://www.shauryatimes.com/news/63516 Thu, 07 Nov 2019 18:29:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63516 प्रदेशभर में पर्चे बांट रहे पार्टी कार्यकर्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की कथित गलत आर्थिक नीतियों एवं व्यापक मंदी के कारण प्रदेश में ढहती अर्थव्यवस्था जैसी ज्वलन्त समस्याओं को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पर्चा वितरित कर जनसंपर्क किया। इसके साथ ही लोगों से भाजपा की गलत नीतियों के बारे में चर्चा की। राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन के आब्जर्वर एवं पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ल तथा पूर्व सांसद राकेश सचान की उपस्थिति में लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ‘आशू’ के नेतृत्व में पर्चा वितरण किया गया। वहीं, कांग्रेस पदाधिकारियों ने मोदी और योगी सरकार की जन विरोधी नितियों, डूबती अर्थव्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ हीवेट रोड, लाटूस रोड और अमीनाबाद में पर्चें बांटें। इसमें डॉ. रेहान, मुकेश केसरवानी पूर्व सचिव यूपी कांग्रेस कमेटी, सुबोध श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, दीपू पंत, राजेंद्र सोनकर, विनोद केसरवानी समेत सकैड़ों लोग शामिल थे।

इसके अलावा अमित श्रीवास्तव त्यागी के नेतृत्व में पुराने लखनऊ के इलाकों सराय माली खां, चौपटिया, संदोहन देवी मंदिर के पास स्थित विद्यालय में पर्चा वितरण कर जन-जागरण किया गया। लोगों को भाजपा की गलत नीतियों के कारण गिरती अर्थव्यवस्था की जानकी दी गयी। नरही में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की संयोजक सिद्धि श्री के नेतृत्व में पर्चा वितरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लाक, तहसील, कचेहरी एवं कालेजों में जिला एवं शहर इकाइयों के अध्यक्षेां, प्रमुख कांग्रेसजनों, फ्रन्टल संगठनों युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चा वितरण कर व्यापक जनसम्पर्क एवं जन-जागरण किया गया।

]]>
तो कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसकी होगी ताजपोशी! http://www.shauryatimes.com/news/51364 Sun, 04 Aug 2019 18:05:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51364

CWC की बैठक 10 को, चुना जा सकता है नया अध्यक्ष

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की 10 अगस्त को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर फैसला किया जा सकता है। दरअसल, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में इस बात की अटकलें तेज हैं कि अध्यक्ष पद पर अगली ताजपोशी किसकी होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि नए अध्यक्ष चुनने के प्रक्रिया में सिर्फ 24 पूर्णकालिक सदस्य ही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
इस संबंध में पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि जब ऊपरी स्तर की नियुक्तियां खाली हों तो कांग्रेस के संविधान के अनुसार, 29 स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और कार्य समिति के पुराने सदस्य नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए सीडब्ल्यूसी में शामिल नहीं हो सकते। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने चार पन्नों का अपना इस्तीफा पार्टी को भेजा था। उन्होंने अपने इस्तीफे को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। आम चुनाव में हार के तुरंत बाद राहुल ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के भविष्य के लिए यही अच्छा है कि सबकी जिम्मेदारियां तय की जाएं और सबसे पहले वे अपनी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देते हैं।
]]>
भाजपा को रोकने के लिए तृणमूल ने कांग्रेस को दिया गठबंधन का प्रस्ताव, कांग्रेस ने नकारा http://www.shauryatimes.com/news/50758 Tue, 30 Jul 2019 18:47:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50758 कोलकाता : लोकसभा चुनाव में राज्य भर में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद नया राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगा है। कभी माकपा-कांग्रेस तो कभी तृणमूल-माकपा के बीच आपसी समझ की कई तस्वीरें लोकसभा चुनाव के बाद सामने आ चुकी हैं। अब राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने खुलेआम भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव कालियागंज में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दिया गया है। यह क्षेत्र उत्तर दिनाजपुर जिले में पड़ता है। यहां से तृणमूल के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने मंगलवार को जिला पार्टी मुख्यालय में पत्रकार सम्मेलन किया। उन्होंने कहा, “हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 18 हजार वोट मिले हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस को 61 हजार। ऐसे में इस आंकड़े को देखकर समझा जा सकता है कि क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस मजबूत है। मैं अपील करता हूं कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करे। इससे दोनों ही पार्टियों को लाभ होगा।”

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के प्रस्ताव के तुरंत बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित सेनगुप्ता ने इसे नकार दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के साथ किसी भी तरह के किसी गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है। अगर गठबंधन होगा भी तो माकपा के साथ होगा। उन्होंने दावा किया कि 2021 में राज्य की सत्ता पर भाजपा का कब्जा नहीं होगा बल्कि तृणमूल को हटाकर माकपा-कांग्रेस का गठबंधन की सरकार बनेगी । यहां उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक प्रमथ नाथ रॉय की बेटी धित्तश्री रॉय को कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है।

]]>
कांग्रेस ने राजनाथ के खिलाफ आचार्य प्रमोद कृष्णम को उतारा http://www.shauryatimes.com/news/39922 Tue, 16 Apr 2019 17:57:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39922 नई दिल्ली : कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश से दो और मध्यप्रदेश से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी ने लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति प्रभारी मुकुल वासनिक ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। पार्टी ने मध्य प्रदेश के इंदौर सीट से पंकज सांघवी और उत्तर प्रदेश की किशनगंज सीट से विनय कुमार पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

]]>