congress_elaan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 13 Jan 2019 10:28:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 DELHI : कांग्रेस का ऐलान, यूपी की सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव! http://www.shauryatimes.com/news/27552 Sun, 13 Jan 2019 10:24:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27552
नई दिल्ली : देश में इस समय सभी सियासी दल पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुके हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में शामिल न होने के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने बैठक की। इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी शक्ति से अपनी विचारधारा का पालन करते हुए यह चुनाव लोकसभा लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगे। हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी तैयारी पूरी है। नतीजे चौंकाने वाले होंगे। भाजपा पर किसानों का उत्थान न करने का आरोप लगाते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे, वह हमने पूरे किये। कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि संसद की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हम उन दलों का समर्थन जरूर लेंगे जो हमारी मदद करेंगे। इस लड़ाई में हम उन तमाम दलों का सम्मान करते हैं जो इस लड़ाई में आगे बढ़ेंगे। बीजेपी और कांग्रेस के बीच सिद्धांतों की लड़ाई है। यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है यह भारत को एक रखने की लड़ाई है। देश मजबूत तब होगा जब सरकार पर सभी समुदाय, सभी वर्गों का विश्वास और भरोसा हो। पार्टी वह होती है जो अपनी पार्टी का नुकसान झेल ले, लेकिन राष्ट्र का नुकसान ना झेले। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के इतिहास को बताते हुए कहा कि लोगों ने कुर्बानियां देकर भारत को स्वतंत्र कराया है। आजादी के बाद पहली कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला काम सैकड़ों टुकड़ों में बंटे देश को इकट्ठा करके भारत बनाने का किया। पंडित नेहरू की सरकार ने संविधान बनाया और सभी धर्मों को बराबर अधिकार दिये। उन्होंने कहा कि हमने आजादी से पहले भी किसानों, दलितों, गरीबों, महिलाओं के लिए काम किया और आजादी के बाद भी हमने उन्हें बुनियादी सुविधाओं के साथ सामाजिक अधिकार दिया।
]]>