congress_rakankrapa – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 27 May 2019 18:26:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 हार पर विचार के लिए कांग्रेस-राकांपा की बैठक आज http://www.shauryatimes.com/news/43262 Mon, 27 May 2019 18:26:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43262 मुंबई : लोकसभा चुनाव में मिली पराजय पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस- राकांपा की बैठक मंगलवार को मुंबई में आयोजित की गई है। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण सहित दोनों दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व राकांपा दोनों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। राकांपा ने किसी तरह 5 सीटें जीत कर अपनी प्रतिष्ठा कुछ हद तक बचा ली है, जबकि कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 1 सीट हासिल हो सकी है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नांदेड़ में खुद अपनी सीट तक नहीं बचा सके हैं। इसी प्रकार कांग्रेस के कई कद्दावर विधायक व नेता कांग्रेस पार्टी छोडऩे की तैयारी भी कर रहे हैं। इनमें राधाकृष्ण विखे पाटील, अब्दुल सत्तार, कालीदास कोलंबकर आदि के नाम चर्चा में हैं ।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति इस बैठक में तय करने वाली है। कयास लगाया जा रहा है कि वंचित बहुजन आघाड़ी व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कांग्रेस- राकांपा के साथ लाने पर बैठक में चर्चा हो सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण कह चुके हैं कि वंचित बहुजन आघाड़ी से राज्य की 48 सीटों में 15 सीटें कांग्रेस-राकंपा हारी है। आगामी विधानसभा में दोनों दल वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ मनसे को भी साथ लाने का प्रयास करने वाले हैं। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील उपस्थित रहेंगे।

]]>