Coronation figures of 48.19 percent – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Jun 2020 11:33:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 48.19 प्रतिशत, मृत्यु दर घटकर 2.83 हुई http://www.shauryatimes.com/news/78897 Mon, 01 Jun 2020 11:33:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78897 नई दिल्ली। देश में कोरोना से स्वस्थ होने के आंकड़े में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार को 4835 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ देश में रिकवरी रेट बढ़कर 48.19 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना से होने वाली मौतों की दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। देश में यह प्रतिशत 3 से नीचे 2.83 प्रतिशत पर आ गई है, जबकि विश्व में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 6.19 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 15 अप्रैल को 11.42 प्रतिशत था जो 3 मई को बढ़कर 26.59 प्रतिशत हो गया। उसके बाद 18 मई को यह बढ़कर 38.29 प्रतिशत हो गया। मंत्रालय के मुताबिक देश में हर रोज एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जाने लगे हैं। देश में अब कोरोना की जांच के लिए 676 लैब हो गए हैं जिसमें से 472 लैब सरकारी और 204 लैब निजी हैं। देश में अब तक कुल 3837207 लोगों की जांच हो चुकी है।

]]>