delhi bjp leader mange ram death – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 21 Jul 2019 06:40:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम का निधन http://www.shauryatimes.com/news/49393 Sun, 21 Jul 2019 06:40:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49393 नई दिल्ली : शीला दीक्षित के निधन के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत को एक और झटका लगा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ संघ सहयोगी मांगेराम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर मप्र भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

मांगेराम के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर लाया गया. इसके बाद 12 से 1 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उनके अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि दी जाएगी। गौरतलब है कि मांगेराम ने देहदान का संकल्‍प लिया था। ऐसे में उनका अंतिम संस्‍कार दधीचि देह दान समिति के माध्यम से होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए एक बजे अस्‍पताल ले जाया जाएगा।

 

,

]]>