dgp ne dilai shapath – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 Nov 2019 11:04:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 DGP ने 70वें संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ http://www.shauryatimes.com/news/66755 Tue, 26 Nov 2019 11:04:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=66755 लखनऊ : राज्य पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को 70वें संविधान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। लखनऊ राज्य पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने 70वें संविधान के दिवस पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संविधान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री व पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद रहें। प्रदेश के राज्य पुलिस मुख्यालय के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ बुलंदशहर समेत विभिन्न जिलों में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के मुख्य पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति शपथ दिलाई है।

]]>