Digvijay accused BJP of adopting double attitude – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 21 Dec 2019 09:54:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाया दोहरा रवैया अपनाने का आरोप http://www.shauryatimes.com/news/70487 Sat, 21 Dec 2019 09:54:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70487 भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार पर एनआरसी को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आराेप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह दोहरा रवैया जान-बूझकर जनता को गुमराह करने के लिए अपनाया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह केंद्र की भाजपा सरकार के हर काम और निर्णय के विरोधी रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा एनआरसी के संबंध में दिए जा रहे बयानों की भी उन्होंने आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एनआरसी को देश में लागू करने की बात करते हैं, जबकि भाजपा का समर्थन करने वाला मीडिया कुछ अलग बात करता है। उन्होंने कहा है कि यदि सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन कानून को नहीं रोकता है तो एनआरसी आने ही वाला है। दिग्विजय ने कहा है कि भारतीय संविधान को बचाएं, लेकिन शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों से।

]]>