dinesh-sharma – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 10 Dec 2019 16:59:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अबकी मात्र 14 दिनों में संपन्न होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 18 फरवरी से शुरुआत : डॉ.दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/68892 Tue, 10 Dec 2019 16:59:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68892
लखनऊ : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने मंगलवार को यहां बताया कि सत्र 2020 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक ये परीक्षाएं ढाई महीनों में पूरी होती थीं, लेकिन इस बार केवल 14 दिनों में ही सम्पन्न होंगी। डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि पिछले चार वर्षों में इस बार सबसे कम 7786 स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में मैनुअल विधि से जनपदीय समिति द्वारा प्रदेश भर में 11414 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये थे। वहीं 2018 में साफ्टवेयर के माध्यम से बोर्ड द्वारा 8549 परीक्षा केंद्र बने थे। वर्ष 2019 में परीक्षा केंद्रों की संख्या 8354 थी। उप मुख्यमंत्री जो प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री भी हैं, ने बताया कि इस बार बोर्ड की परिक्षाओं की आनलाइन मानीटरिंग होगी। इसके कारण हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। उन्होंने बताया कि  पहली बार राउटर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।

डॉ.शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाये गये स्कूलों में लगाये जा रहे सीसीटीवी कैमरा और राउटर आदि परीक्षा खत्म होने के बाद भी वहां लगे रहेंगे। आगामी सत्रों में इनके माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली जायेगी। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के लेक्चर को भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अच्छे शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड कर स्कूलों में ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाये जाने की भी योजना है। डा0 शर्मा ने बताया कि अगले पांच साल में प्रदेश के सभी स्कूलों में गणित व अंग्रेजी की स्मार्ट क्लास शुरु किये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक से लेकर इंटर तक की कक्षाओं में नवाचारी विचार और तकनीक के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन के लिए राज्य में पहली बार 11 और 12 दिसम्बर को राजधानी में स्कूल समिट का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सम्पर्क फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन के लिये 100 करोड़ रुपये के निवेश का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह संस्था लगभग 10 हजार स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देगी।

]]>
हार के डर से विपक्ष मचा रहा ईवीएम पर शोर : डा.दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/41393 Tue, 30 Apr 2019 17:46:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41393

कांग्रेस सपा-बसपा को कुर्सी, परिवार और निजी स्वार्थ की चिन्ता

लखनऊ-बाराबंकी। हैदरगढ़ में प्रधानमंत्री के साथ तथा लखनऊ में राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र अमीनाबाद व 60 फुटा, सीतापुर रोड, लखनऊ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी हार के भय से ईवीएम की खराबी का आरोप भाजपा पर मढने लग गया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि केन्द्र में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। डा. शर्मा ने कहा कि यह चुनाव देश विरोधी विचारधाराओं को उनकी असली जगह बताने का चुनाव है। एक तरफ धर्म, सम्प्रदाय और जाति के आधार पर कुटिल राजनीति करने वाली पार्टियां हैं, जो स्वार्थ की राजनीति करती हैं। ये धर्म और जाति के आधार पर वोट बैंक का तुष्टीकरण करके अपने-अपने कुनबों को विकसित करने वाले लोग हैं।
दूसरी ओर राष्ट्रधर्म के आधार पर देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने की दिशा में कार्य करने वाली भाजपा है, जो सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम करती है। देश के तमाम लोगों को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराते हुए विकास करना ही पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा को केवल कुर्सी, परिवार और निजी स्वार्थ की चिन्ता है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प गरीब को सुविधा, युवा को रोजगार, मजदूर को पेंशन देकर सुरक्षा, माताओं व बहनो को सम्मान दिलाना हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में वे दल है जो आतंकियों के प्रति नरम रूख रखते हैं। यह लोग राजनैतिक स्वार्थ के लिए सेना द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई के सबूत मांगकर सुरक्षा बलो का मनोबल तोडने का काम करते हैं। पर देश में अब आतंक के मुद्दे पर ढुलमुल रवैया रखने वाली मनमोहन सरकार नहीं बल्कि कडा रुख रखने वाली मोदी सरकार है। प्रधानमंत्री साफ कर चुके हैं कि किसी प्रकार की आतंकी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलवामा की घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई से आतंक के पोषक भी सिहर उठे हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में अप्रासांगिक होने के कगार पर खडे दो दलों ने यूपी में महागठबंधन बनाकर एक दूसरे को आॅक्सीजन देने की व्यवस्था तो की है पर जनता ने इनकी आॅक्सीजन सप्लाई काटकर इन्हे चलन से बाहर करने का मन बना लिया है। चुनाव के अब तक हुए चार चरणों से साफ है कि यूपी में सपा बसपा और कांग्रेस अब साफ होने जा रही है। रायबरेली, अमेठी, आजमगढ, कन्नौज, मैनपुरी व फिरोजाबाद आदि विपक्ष की वीआईपी सीटों से भी इन दलों का बोरिया बिस्तर बंधने वाला है। प्रदेश के नक्शे में अब सिर्फ कमल ही दिखाई देगा। इसके पीछे का असल कारण मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार में हुए विकास कार्य है जिन्हें जनता अब खुद भी महसूस कर रही है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की नई गाथा लिखी गई है। इसके साथ ही विश्व पटल पर भी भारत का स्वाभिमान बढा है। मोदी जी वैश्विक नेता बन चुके हैं। लखनऊ में श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा कराए गए 24000 करोड़ से ऊपर के कार्यों ने विकास को एक नई दिशा दी है। बाराबंकी की प्रधानमंत्री जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत दे रहा था कि भारतीय जनता पार्टी से चुनावी दौड़ में गठबंधन व कांग्रेसी काफी दूर है। लखनऊ में आज मा. श्री राजनाथ सिंह जी के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मौलाना फिरंगी महली, मौ. यशुफ अब्बास, मौ आगा रूही, मौ कल्बे सादिक, प्रसिद्ध धर्मगुरु राबेहसन नदवी, दुर्गा मंदिर समिति व खाटू श्याम परिवार शास्त्री नगर के पदाधिकारियों से भेंट की।

]]>
भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की विसंगतियां दूर की: दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/41178 Mon, 29 Apr 2019 07:17:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41178 प्रयागराज : अध्यापक बंधु समाज के मार्गदर्शक की भूमिका में है और शिक्षा के क्षेत्र में जितनी भी विसंगतियां थी भाजपा सरकार ने उसे दूर किया है। चाहे उच्च शिक्षा या माध्यमिक शिक्षा का क्षेत्र हो प्रत्येक क्षेत्र में आमूलचूक परिवर्तन किया। सेंटर और नकल का ठेका लेने वालों पर नकेल कसते हुए पारदर्शी व्यवस्था के तहत सभी चीजों को आनलाइन किया गया और शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में सुधार किया गया। यह बातें उप्र के उप मुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शर्मा ने रविवार की सायं राजर्षि मण्डपम्, प्रयागराज में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र में शैक्षिक विचार संगोष्ठी जिसका विषय ‘समसामयिक परिपेक्ष्य में शिक्षा और चुनौतियां’ पर संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जब 2014 में भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी तो शिक्षा के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां हमारे सामने थी, जब उप्र में भाजपा सरकार का गठन हुआ और स्वयं शिक्षा मंत्री बना तो उन चुनौतियों का सामना किया। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए कई व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा माफिया ठेका लेकर कापियां तक बदलवा देते थे और पेपर आउट करने में ये हिचकते नहीं थे। उन्होंने कहा कि यही सब विसंगतियां दूर करने के लिए अनेक चुनौतियां सामने खड़ी थी। शिक्षा के इन्हीं सब चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सरकार ने व्यापक बदलाव किया। उन्होंने कहा कि एसटीएफ से लेकर क्राइम ब्रांच तक लगाये गये। केन्द्र पर बच्चों का वीडियो रिकार्डिंग तक कराया गया, पेपर आउट न होने पाये इसको लेकर सोशल मीडिया, साइबर तक निगरानी रखी गयी।

बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि आज गठबंधन सिर्फ भाजपा और मोदी को रोकने के लिए एक हुए है। जहां मायावती और उनके विरासत संभालने वाले उनके भतीजे सपाइयों को खुले मंच पर अनादर कर रहें हैं, वहीं सपाई नेता मायावती के चरणो में गिरकर मन्नत मांगते फिर रहें हैं। कोई बिहार से प्रधानमंत्री पद का दावेदार बन रहा है, कोई उत्तर प्रदेश या पश्चिम बंगाल से। भाजपा की लोकप्रिय मंत्री के रूप में कार्य कर रही भाजपा प्रत्याशी प्रो. रीता जोशी का दिल प्रयाग में बसता है, जो इनको राजनैतिक विरासत में मिली है। अबकी बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए आप लोग भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केबी पाण्डेय ने किया।

]]>
अस्तित्व बचाने को एक मंच पर आये बुआ और भतीजा : डॉ.दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/38671 Sun, 07 Apr 2019 16:12:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38671
बस्ती : पिछले लोकसभा चुनाव में मां बेटे की पार्टी खानदान तक तो हाथी अंडे तक सीमित रह गयी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह देश में रेजिमेंट बनाने व धारा 370 को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। यह जागते हुए स्वप्न देखने जैसा है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह बात रविवार को बस्ती के कप्तानगंज कस्बे के मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए कही। जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का आयोजन आज कप्तानगंज के मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरीश द्विवेदी सहित क्षेत्र के पांचों विधायकों ने श्री शर्मा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा सपा गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए बुआ और भतीजा एक मंच पर है जो कभी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे, आज एक साथ बेमेल गठबंधन की सवारी कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने देश को सिर्फ लूटा है, उनको उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखा रही है। पिछले चुनाव में मां बेटे जीते थे। इस बार वह भी नहीं जीत पायेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक दयाराम चौधरी अजय सिंह, सीपी शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र शुक्ला राजेंद्र तिवारी अजय सिंह गौतम अखण्ड पाल पवन प्रशांत मिश्रा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
]]>
भाजपा की नीतियों से विपक्षी दलों में खलबली, चुनाव में मिट जाएगा अस्तित्व : दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/37636 Sun, 31 Mar 2019 18:52:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37636 फतेहपुर : सपा, बसपा, रालोद गठबंधन और कांग्रेस का राजनैतिक अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों से इन दलों के अन्दर खलबली मची हुई है और कोई भी मुद्दा नहीं बचा। ओम नमो कांग्रेशाय स्वाहा, सपा व बसपाये स्वाहा यह कहते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मतदाताओं से कहा कि इस बार सभी विपक्षी दलों को राजनीति से स्वाहा करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। यूपी में भाजपा को इस बार 74 सीटें मिलने की बात कही।

रविवार को बिंदकी के आर्य समाज प्रांगण में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दिया गया गरीबी हटाओं नारा महज एक मजाक बन गया है। गरीबी तो हटी नहीं अमीर और अमीर हो गए। भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच साल में गरीबों, मजदूरों और किसानों के भलाई के लिए जो योजनाएं चालू की है। उससे विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों को छह हजार रूपये सलाना दिए जाने जैसी योजनाओं से गरीब तबका लाभाविंत हुआ है। सरकार ने किसानों का समर्थन मूल्य दोगुना कर दिया है।

उपमुख्य मंत्री ने फतेहपुर लोकसभा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति को फिर से सांसद बनाने की अपील करते हुए कहा साध्वी ने फतेहपुर के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने मेडिकल कालेज का जिक्र करते हुए कहा कि फतेहपुर में मेडिकल कालेज खोलने के लिए साध्वी ने स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री जी से कहा था कि अगर मेडिकल कालेज नहीं खुला तो वह कार्यालय में धरना देंगी। इस मौके पर उम्मीदवार साध्वी निरजंन ज्योति, कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, विधायक करण सिंह, कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, मधुराज विश्वकर्मा आदि रहे।

]]>
सूबे में अराजकता का माहौल बना रहा विपक्ष -दिनेश शर्मा http://www.shauryatimes.com/news/32031 Wed, 13 Feb 2019 18:12:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32031 डिप्टी सीएम बोले, जवाब सुनने को तैयार नहीं, सिर्फ बाधित कर रहे सदन
मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उच्य सदन के नेता डॉ दिनेश शर्मा ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर कहा कि सदन में चर्चा ना हो सके इसलिए विपक्ष की ओर से कार्यवाही बाधित की जा रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उच्य सदन में अराजकता का वातावरण बनाने का काम किया है। सदन में विपक्षी सदस्यों के जोरदार हंगामे के आगे सत्ता पक्ष अपना पक्ष नहीं रख सका, उसके बाद उच्य सदन के नेता सेंट्रल हाल में आकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। बता दें कि मंगलवार को विपक्ष के सदस्य ने पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र के हाथ से कागज छीनकर फाड़ दिया था। शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों सदन बाधित कर रहे। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय हमारे अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शोरगुल में तमाम अपशब्दों का भी प्रयोग सदन में हुआ।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसी को कानून व्यवस्था हाथ में लेने का अधिकार नहीं देती। प्रयागराज में आयोजित भव्य कुंभ की सुव्यस्थाओं को देखा नहीं जा रहा। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग कुंभ में स्नान कर कर जा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन द्वारा प्रयागराज न जाने देने के विषय ने शर्मा ने सदन को बताया कि प्रयागराज विश्वविद्यालय की परामर्शदात्री समिति ने निर्णय लिया था कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के कार्यक्रम में न जायें। इसकी सूचना पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव को भी दी जा चुकी थी।आप दर्शन पूजन स्नान करने के लिए जाइए कोई नहीं रोकता है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने शहर के सबसे मुख्य स्थान बालसन चौराहे पर जाम लगा कर पुलिस पर पथराव किया गया। एक प्रदर्शनकारी ने दरोगा के गाल पर चांटा मारा। सपाइयों द्वारा कानून को हाथ में लेने से रोकने पर आप सरकार की आलोचना कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में एक ही दल का व्यक्ति नहीं जीता था दूसरे दलों के लोग भी जीते थे।

शर्मा विपक्ष को खास कर समाजवादी पार्टी के सदस्यों को बताते हुए कहा कि आपने अपने शासनकाल में मुख्यमंत्री (आदित्यनाथ) जो उस समय सांसद थे तब उसी विश्विद्यालय कब छात्रसंघ के कार्यक्रम में जाने से रोक दिया था।जब आओ को रोका गया तो आज आप कानून की गुहार लगा कर प्रदेश भर में अराजकता का माहौल फैला रहे हैं। चुनावी ढकोसला करने वाला विपक्ष सदन ना चले, सरकार की बात सामने ना आए इसलिए सदन बाधित कर रहा है।इस तरह की संस्कृत करने में पूर्व सत्ताधारी दल को महारत हासिल है। आप नियमों का पालन करिए सदन को कानून के अनुसार चलने में सहयोग करें। ये हमारा अनुरोध भी है और हम शासन के कर्तव्य को याद दिला रहे हैं।

]]>