distributed blankets among the poor – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 28 Dec 2019 08:11:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सीएम योगी ने काशी में रैनबसेरे का किया निरीक्षण, गरीबों में बांटे कम्बल http://www.shauryatimes.com/news/71516 Sat, 28 Dec 2019 08:11:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71516 वाराणसी : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की देर रात गलन और ठिठुरनभरे सर्द मौसम में रैन बसेरा में रहने वाले बेसहारा लोगों से मुलाकात की। दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आये मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद सीधे मैदागिन स्थित टाउनहाल के रैन बसेरा में अचानक पहुंचे। रैनबसेरा में रहने वाले लोगों से हालचाल लेने के बाद यहां मिल रही व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। रैन बसेरा में रहने वाले लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। दरबार में विधिवत दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ललिता घाट और नेपाली मंदिर तक चल रहे कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण निगम के अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि कारिडोर का टेंडर फाइनल हो गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कॉरिडोर में चल रहे कार्य के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ कॉरिडोर के निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों एवं अन्य लोगों को अपने हाथों से कंबल भी दिया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में प्रदेश के धर्मार्थ कार्य पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी ने माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सिगरा-महमूरगंज मार्ग का किया निरीक्षण

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की देर रात ही क्षतिग्रस्त सिगरा-महमूरगंज मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जल निगम द्वारा इस मार्ग पर दो स्थानों पर किए गए खुदाई को भी स्पॉट पर जाकर देखा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य में हो रही देरी और इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने अफसरों को लताड़ा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह निर्माणाधीन फ्लाईओवर 15 जनवरी, 2020 को जन सामान्य के लिए चालू करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने पर खासा जोर दिया। उन्होंने 15 जनवरी, 2020 को इस फ्लाईओवर को जनसामान्य को यातायात व्यवस्था हेतु सुलभ कराए जाने का हिदायत भी दी। इस दौरान प्रदेश के नगर विकास और जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद रहे।

]]>