DM releases ‘Vijayashree’ New Year Calendar on eradication of tuberculosis – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 23 Dec 2020 22:30:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 डीएम ने क्षयरोग उन्मूलन पर ‘विजयश्री’ दिलाता नव वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन http://www.shauryatimes.com/news/95558 Wed, 23 Dec 2020 22:30:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95558 लखनऊ : लखनऊ कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्षय रोग उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा जागरूकता फैलाने हेतु नव वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया गया। नव वर्ष पर मुद्रित किये गये इस कैलेण्डर का मुद्रण विजयश्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के अध्यक्ष फूडमैन विशाल सिंह द्वारा किया गया है। कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा की टीबी एक गंभीर बीमारी है लेकिन लाईलाज नहीं है, क्षय रोग उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने हेतु मुद्रित इस कैलेण्डर से राज्यपाल महोदया के स्वप्न को बल मिलेगा और हम सभी मिलकर अधिक से अधिक लोगों को क्षय रोग की रोकथाम के लिए जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फूडमैन विशाल सिंह के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे सेवा प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

]]>