dr masood – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 08 Jul 2019 12:36:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 तेल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर सौ रुपये का बोझ बढ़ा : डाॅ.मसूद http://www.shauryatimes.com/news/48023 Mon, 08 Jul 2019 12:36:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48023 लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.मसूद अहमद ने सोमवार को यहां कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर प्रतिदिन सौ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बाजार में आटा, दाल, सब्जी जैसी आम जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने लगे हैं। डाॅ.अहमद ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आम जरूरत की चीजों जैसे आटा, दाल, सब्जी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। बजट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि अचानक अतिरिक्त कर (सेस) लगाकर की गई है। इससे आम लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। इसके पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन 10-10 या 05-05 पैसे घटाकर आम जनता से वोट लेने का कुचक्र रचा गया था। उन्होंने कहा कि केवल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर लगभग सौ रुपये प्रतिदिन का बोझ बढ़ गया है। मध्यम वर्ग के व्यक्ति को अब अपना परिवार चलाना मुश्किल लगने लगा है, क्योंकि अचानक आमदनी नहीं बढ़ी जबकि महंगाई बढ़ गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में लगभग 20 प्रतिशत आबादी ऐसी है जो अपने बच्चों को दो वक्त की रोटी देने में असमर्थ है। केन्द्र सरकार ने आमदनी बढ़ने का कोई प्रावधान नहीं किया जबकि महंगाई बढ़ाने के लिए सेस लगा दिया है। यह देश के लोगों का महंगाई से कमर तोड़ने वाला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विषय में भाजपा को सोचना चाहिए, लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि यह पार्टी चंद पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर आम आदमी का मजाक उड़ा रही है। डाॅ.अहमद ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार इसी तरह काम करती रही तो वह दिन दूर नहीं जब देश में अमीर और गरीब के बीच में बहुत गहरी खाई हो जायेगी। इससे सामाजिक ढांचा तहस- नहस होने की कगार पर पहुंच जायेगा।

]]>
मुजफ्फरनगर में पलायन का झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा का असली चेहरा उजागर : डॉ. मसूद http://www.shauryatimes.com/news/13588 Wed, 10 Oct 2018 17:45:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13588 कहा, भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा गुजरात से पलायन का मुद्दा

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने बुधवार को यहां कहा कि गुजरात से यूपी और बिहार के लोग पलायन कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं। डॉ. अहमद ने कहा कि विगत लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना और मुजफ्फर नगर जिले में पलायन का झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के क्रियाकलापों की वजह से गुजरात से यूपी और बिहार के लोगों को मारपीट कर भगाया जा रहा है। डॉ. अहमद ने कहा कि मुजफ्फरनगर और कैराना के लोग अपनी रोजी रोटी के लिए अन्य शहरों अथवा अन्य प्रदेशों में गये थे और उनके भगाये जाने का प्रमाण सूबे के इतिहास में कभी नहीं मिला है। आज यूपी और बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली गुुजरात सरकार पर प्रधानमंत्री कोई भी कार्यवाही करने से बचते हुये मौन व्रत धारण किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री में सबके साथ सबके विकास की भावना का कुछ अंश भी है तो गुजरात के मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात से यूपी और बिहार के लोगों के पलायन करने के पीछे भाजपा की गलत मंशा है। भाजपा चाहती है कि देश की जनता केन्द्र सरकार की वास्तविक नाकामी से पैदा हुये असंतोषजनक वातावरण को भूलकर लोकसभा चुनाव से पहले केवल इसी घटना की चर्चा में व्यस्त हो जाएं, क्योंकि अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने न ही किसानों का कोई भला किया और न ही नौजवानों तथा बेरोजगारों का। एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री के नोटबंदी करने के तुगलकी फैसले से लाखों लोगो का रोजगार छिन गया था। वर्तमान में हजारों लोग जो रोजी रोटी की तलाश में गुजरात में रह रहे थे उन्हें बेरोजगार करके मारपीट कर भगाया जा रहा है।

डॉ. अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने घोषणा पत्र की एक पंक्ति को भी पूरा नहीं कर सकी है,बल्कि समय-समय पर देश में ऐसे मुददे् पैदा करती रही है कि आम जनता घोषणा पत्र को भूल जाये। देश में बढ़ती हुयी महंगाई, पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतें, फ्रान्स से की गयी राफेल डील, मन्दिर और मस्जिद की भावना भड़काना, शमसान-कब्रिस्तान के माध्यम से दोनों सम्प्रदाय के शवगृहों का बंटवारा कराना भाजपा की स्वार्थपरता के साथ दूषित मानसिकता का परिचायक है। इसलिए गुजरात से पलायन का मुद्दा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा।

]]>