dr-rajendra-prasad – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 03 Dec 2019 18:16:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जयंती पर डॉ.राजेंद्र प्रसाद को किया याद http://www.shauryatimes.com/news/67819 Tue, 03 Dec 2019 18:16:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67819
नई दिल्ली : उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर याद किया। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, भारत के प्रथम राष्ट्रपति और हमारी संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति, उनके सादगी भरे जीवन और महान व्यक्तित्व एवम् कृतित्व को सादर नमन करता हूं। उन्होंने देशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में दिए राजेंद्र बाबू के संबोधन को याद करें जिसमें उन्होंने कहा था कि एक निर्जीव संविधान को जीवंत बनाने के लिए भारत को सच्चे और निष्ठावान लोगों की आवश्यकता होगी जो राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखें।
राजेन्द्र बाबू की दृष्टि आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया। विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के जीरादेई में हुआ था।
]]>
पुण्यतिथि पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया नमन http://www.shauryatimes.com/news/33897 Thu, 28 Feb 2019 07:39:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33897 भोपाल : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज 46वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मप्र के राजनेताओं ने भी महान राजनेता को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है। राकेश सिंह ने ट्वीट के माध्यम से लिखा ‘भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने स्वतंत्रता संग्राम व भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सादगी व सेवा की प्रतिमूर्ति और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता, डॉ. #RajendraPrasad जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन’।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति को नमन करते हुए अपने संदेश में लिखा ‘अपनी सादगी, सेवा, त्याग और देशभक्ति की वजह से पूरे देश में एक अलग पहचान रखने वाले, भारत के प्रथम राष्ट्रपति “भारत रत्न” डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर विन्रम श्रद्धांजलि। मप्र कांग्रेस नेताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की है। कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें श्रृद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

]]>