Encouraged by distributing sports materials to youth circles – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Jun 2020 14:13:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 युवा मंडलों को खेल सामग्री बांटकर किया प्रोत्साहित http://www.shauryatimes.com/news/80037 Sun, 28 Jun 2020 14:13:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=80037 ग़ाज़ियाबाद : नेहरू युवा केंद्र ग़ाज़ियाबाद के तत्वावधान में जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्य कर रहे युवा/महिला मंडलों को खेल सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे जनपद के बारह युवा मंडलो जिनमे राष्ट्रीय युवा मंडल विजयनगर, युवा विकास मंडल कंचन पार्क, नेहरू युवा मंडल, नूरपुर, नेहरू युवा मंडल नूरनगर सिहानी, कलाम युवा मंडल अशोक विहार, नेहरू महिला मंडल सारा, नेहरू युवा मंडल कुशालिया, नेहरू युवा मंडल घुकना को आज खेल सामग्री वितरित की गई शेष युवा/महिला मंडलो को अगली निश्चित तिथि पर खेल सामग्री वितरित की जाएगी। इस अवसर पर मुकन्द वल्लभ शर्मा ने कहा कि जो युवा महिला मण्डल अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें भी शीघ्र खेल सामग्री वितरित की जायेगी. जिला युवा समन्वयक श्री शिवदेव शर्मा ने कहा कि युवा मण्डल सामाजिक कार्यों में अपना योगदान करते रहें नेहरू युवा केन्द्र उनके प्रोत्साहन के लिए उनके साथ है।

]]>