engineering student kiilled in accident – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 23 Nov 2018 09:16:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत, दो घायल http://www.shauryatimes.com/news/19600 Fri, 23 Nov 2018 09:16:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19600 जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। धरमपुरा जाने वाले मार्ग पर अनुपमा चौक के पास सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अभिषेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक पर सवार अन्य दो छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें से एक को रायपुर रेफर किया है। अन्य दो छात्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मृतक अकलतरा का निवासी है। जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में माइनिंग सेक्शन के बीई अंतिम वर्ष का विद्यार्थी था। गुरुवार की देर रात हॉस्टल में अभिषेक, विक्रांत कुर्रे, पुष्पेश और कमल ने साथ मिलकर हॉस्टल में ही पार्टी की थी। इसके बाद ये चारों एक ही बाइक सीजी 17 केए 2062 पर सवार होकर साढ़े 3 बजे बस स्टैंड की ओर चाय पीने के लिए निकले थे। बाइक अभिषेक चला रहा था अनुपमा चौक पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सिग्नल वाले पोल पर जा टकराई। रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अभिषेक की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पुष्पेश और कमल गंभीर रूप से घायल हो गए।

]]>