Everyone should feel that Lucknow Police is with us: Sujit Pandey – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 05 Mar 2020 17:59:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सभी को महसूस होना चाहिए कि लखनऊ पुलिस हमारे साथ : सुजीत पांडेय http://www.shauryatimes.com/news/78463 Thu, 05 Mar 2020 17:59:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78463

‘महिला सुरक्षा कानूनी एवं सामाजिक पहलू’ पर संगोष्ठी
जल्द बनेंगे पिंक बूथ्स, स्कूटी पर दिखेगी महिला पुलिस

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डायल 112 के अभिव्यक्ति ऑडिटोरियम में महिला सशक्तीकरण पर आधारित महिला सुरक्षा कानूनी एवं सामाजिक पहलू विषयक गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा कि हम कुछ प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं और जिसके माध्यम से हमारी कोशिश लम्बे समय तक में कुछ विशेष करने की है। आज यह जरूरत है कि हम जनता के साथ बढ़े। सभी को यह महसूस हो कि पुलिस हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि कुटुंब अभियान की शुरुआत हुई है, इसमें घरेलू हिंसा में पति, पत्नी के बीच विवाद को काउंसिलिंग के माध्यम से सहमति बनाकर समाप्त करने की कोशिश हम करेंगे। हमने पिछले डेढ़ महीने में लगभग 100 से ज्यादा केसों को टेकअप किया है।

सुजीत कुमार ने कहा कि हमने साथी अभियान की शुरुआत की है। इसके माध्यम से छेड़खानी, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों को हम देख रहे हैं। इसमें प्रति पीड़ित महिला के साथ एक महिला पुलिस ऑफिसर को लगाया जा रहा है। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में केसों को ले जाएंगे। 31 मार्च तक लगभग सभी पॉक्सो एक्ट के मुकदमों को खत्म कर लेने के लिए हम जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सारथी अभियान भी बहुत जल्द लांच होगा। यह अभियान भी हमारी प्राथमिकता पर है। अभी हाल ही में नमस्ते लखनऊ शुरू किया गया है। इसमें सुबह शाम गाड़ियां निकल रही हैं, हम कोशिश करेंगे आप खुद कहें कि अब हमें डर नहीं लग रहा। आगे और भी योजना है, बहुत जल्द ही आपको स्कूटी दोपहिया वाहनों पर महिला पुलिस दिखेंगी। पिंक बूथ्स बनाए जाएंगे। यहां पर कोई भी महिला अपनी समस्या बता सकेगी। इस अवसर पर स्वाभिमान महिला सुरक्षा कानूनी एवं सामाजिक पहलू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी रेणुका मिश्रा, जेसीपी नवीन अरोड़ा के साथ स्कूली छात्राएं भी मौजूद रहीं।

]]>