farheen prabhakar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 20 Jan 2019 18:14:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अभिनेत्री फरहीन प्रभाकर को दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटा http://www.shauryatimes.com/news/28623 Sun, 20 Jan 2019 18:14:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28623 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला साकेत इलाके का है। यहां 90 के दशक में अपनी अदाओं से जादू बिखेरने वाली फिल्म अभिनेत्री फरहीन प्रभाकर को दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल साकेत थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। पीड़िता फरहीन प्रभाकर के अनुसार घटना स्थल पर कई लोग खड़े थे, वह शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन उनकी किसी ने भी मदद नहीं की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पीड़िता को कार से बाहर निकालकर धक्का दे दिया था, जिससे वह नीचे गिर गई।

जानकारी के अनुसार फरहीन प्रभाकर परिवार के साथ सर्व प्रिया विहार नई दिल्ली में रहती है। फरहीन प्रभाकर मशहूर क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी है। फरहीन के अनुसार शनिवार सुबह वह कार से किसी काम से साकेत जा रही थी। मैक्स अस्पताल के पास पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने फरहीन की कार को रोका और जबरन गेट खोलकर पीड़िता के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़िता को गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार उनके बैग में करीब 16 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

]]>