farmer sp MLA join congres – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 10 Mar 2019 17:41:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सपा के पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय ने की घरवापसी, थामा कांग्रेस का हाथ http://www.shauryatimes.com/news/35290 Sun, 10 Mar 2019 17:39:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35290 नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाद में अनूप पाण्डेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका ने पाण्डेय को क्षेत्र में जाकर मेहनत करने और पार्टी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने की सलाह दी है। अनूप बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा से सपा के विधायक रहे हैं।

पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत वर्ष 1989 में कांग्रेस से किया था और अब वे पुन: अपने घर में लौट आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे और क्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद उन्हें उपेक्षित रखा गया। उनसे सलाह- मशविरा किए बिना ही सपा ने बस्ती लोकसभा सीट को गठबंधन के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में दे दिया।

उल्लेखनीय है कि अनूप पाण्डेय वर्ष 2002 से 2007 तक बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। इस बार वे लोससभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके अलावा पाण्डेय वर्ष 1991 में रुधौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुवान लड़े और हार गए। वर्ष 1993 में पुन: इसी सीट से चुनाव लड़े और हार गए। बाद में वर्ष 2002 में इसी सीट से सपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी जिसके बाद से सपा में बने रहे।

]]>