farrukhabad – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 21 Jul 2021 03:25:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट http://www.shauryatimes.com/news/111669 Wed, 21 Jul 2021 03:25:20 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111669
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद की एक अदालत ने डॉक्टर जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में 71 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि के कथित गबन के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद समेत दो लोगों के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी ने लुईस के साथ-साथ ट्रस्ट के सचिव अतहर फारुकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि आर्थिक अपराध शाखा ने जून 2017 में इस मामले की जांच शुरू की थी और निरीक्षक राम शंकर यादव ने कायमगंज थाने में लुइस खुर्शीद और फारूकी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लुईस संबंधित परियोजना की निदेशक थीं। इस मामले में 30 दिसंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

डॉक्टर जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को मार्च 2010 में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल और सुनने के यंत्र वितरित करने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार से 71 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ था। इस रकम में गबन करने का आरोप ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर लगा था। इल्ज़ाम था कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी दस्तखत करके और मोहर लगाकर केंद्र सरकार से वह अनुदान हासिल किया गया था।

ट्रस्ट ने दावा किया था कि उसने एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, मैनपुरी, अलीगढ़, शाहजहांपुर, मेरठ तथा बरेली समेत प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों को वे उपकरण बांटे थे। बाद में जांच में पता लगा कि वे शिविर कभी लगाए ही नहीं गए थे।

]]>
Farrukhabad : मछली पकड़ने गये युवकों को नदी में मिले हैंड ग्रेनेड http://www.shauryatimes.com/news/63911 Sun, 10 Nov 2019 18:18:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63911
फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी किनारे दो शक्ति शाली हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कम्प मच गया। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है, यहां इससे पूर्व भी तीन बार जीवित हैंड ग्रेनेड मिल चुके हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीमर पूरा के राम और विनेश दो बच्चे गंगा नदी से मछली पकड़ने गए थे। युवकों को मछली की जगह जब गंगा से जीवित हैंड ग्रेनेड मिले से हड़कम्प मच गया। नदी में एक बार फिर मिले हैंड ग्रेनेड मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इससे पूर्व  थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में इसी तरह के दो जीवित हैंड ग्रेनेड मिल चुके हैं। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर टाइम बम बरामद हो चुका है।
अभी एक माह पूर्व ही गंगातट पर शक्ति शाली ग्रेनेड मिल चुका है। इन सब मामलों में पुलिस की कार्यवाही ग्रेनेड निष्क्रिय करने तक ही सीमित रही। जिले में सेना की दो—दो ब्रिगेड होने के बाद भी पुलिस ने हैंड ग्रेनेड मिलने की घटनाओं को गम्भीरता से नहीं लिया, न ही यह उजागर हो सका कि आखिर यह शक्ति शाली हैंड ग्रेनेड कहां से आते हैं। आज फिर गंगा के अंदर से दो शक्ति शाली ग्रेनेड मिले हैं। इस मामले में अभी तो पुलिस इन ग्रेनेडों के आने का पता लगाने का दावा कर रही है।

बताते चलें कि पांचाल घाट गंगा तट का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यहां कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पूर्व से विशाल मेला लगता है। इस मेले में लाखों की संख्या में गंगा भक्त आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इस बार यह पता जरूर लगाया जायेगा कि हैंड ग्रेनेड कहां से आये हैं। उन्होंने कहा मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

]]>