fatehbahadur_congress – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Mar 2019 10:51:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्रियंका के सामने लड्डुओं से तौले गये कांग्रेस नेता, 25 पर हुई एफआईआर http://www.shauryatimes.com/news/37311 Fri, 29 Mar 2019 10:51:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37311 अमेठी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी में लड्डुओं से तौले गए कांग्रेस नेता फतेह बहादुर चुनाव आचार संहिता के घेरे में आ गए हैं। उनके व 24 समर्थकों पर शु्क्रवार को गौरीगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को अमेठी पहुंची थीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। देर रात प्रियंका गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता फतेह बहादुर के आवास पर पहुंची थीं। यहां प्रियंका को लड्डू से तौलने का इंतजाम किया गया था। कार्यकर्ताओं ने 101 किलो लड्डू बनवाए थे। जब कार्यकर्ताओं ने उन्हें तराजू पर बैठने को कहा तो उन्होंने बैठने से मना करते हुए आयोजक को ही तौलने की बात कही। इस पर आयोजक को तौला गया। इस दौरान प्रियंका ने नेता फतेह बहादुर से कहा था कि आप पार्टी हित में काम करिए। वक्त बदलाव का है, सभी को मिलकर काम करना होगा।

]]>