Fit India campaign: Ministry of Health and Sports will work together – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 27 Dec 2019 10:06:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 फिट इंडिया अभियान : स्वास्थ्य और खेल मंत्रालय मिलकर करेंगे काम http://www.shauryatimes.com/news/71393 Fri, 27 Dec 2019 10:06:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71393 खेलमंत्री किरण रिजूजी से मिले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को तेज गति देने के लिए अब स्वास्थ्य मंत्रालय और खेल मंत्रालय मिल कर काम करेंगे। शुक्रवार को इसी सिलसिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने खेल मंत्री किरण रिजूजी से मुलाकात की। मंत्रालय में हुई इस बैठक में फैसला लिया गया कि फिट इंडिया के तहत आयोजित कार्यक्रमों में खेल मंत्रालय की भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

बैठक के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि फिट इंडिया अभियान एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें ज्यादातर शारिरिक गतिविधियां शामिल होती हैं, ऐसे में अगर इसे खेल के साथ जोड़ दें तो यह प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंच पाएगा। इसलिए इसमें खेल मंत्रालय की सहभागिता भी जरूरी है। इससे इस योजना से सभी वर्ग और उम्र के लोग आसानी से जुड़ पाएंगे। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान से मंत्रालय स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य संस्थाएं जैसे मेडिकल एसोसिएशन को भी जोड़ा जाएगा ताकि वे फिटनेस के संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें। इसमें प्रदेश सरकारों और वहां के मेडिकल कॉलेज का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के साथ भी जोड़ा जाएगा।

]]>