foregn university scolarship to cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 05 Mar 2019 12:35:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं स्पेन के सात विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्रा का स्कॉलरशिप के साथ चयन http://www.shauryatimes.com/news/34634 Tue, 05 Mar 2019 12:35:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34634 क्विन्निपियाक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा 94,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा यश्वी श्रीवास्तव को अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं स्पेन के सात विश्वविद्यालयों द्वारा स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। यश्वी को अमेरिका की क्विन्निपियाक यूनिवर्सिटी द्वारा 94,000 अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी द्वारा 40,000 अमेरिकी डालर एवं स्पेन की सेंट लुईस यूनिवर्सिटी, मैड्रिड, द्वारा 52,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप से नवाजा गया है। यह सभी स्कॉलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए है। इसके अलावा, यश्वी को इंग्लैड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम एवं यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड द्वारा भी उच्चशिक्षा का प्रस्ताव दिया गया है। सी.एम.एस. छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 60 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

]]>