Four go smugglers arrested after encounter in Saharanpur – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 21 Mar 2021 13:31:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सहारनपुर में मुठभेड़ कर चार गो तस्कर गिरफ्तार, उपनिरीक्षक घायल http://www.shauryatimes.com/news/106497 Sun, 21 Mar 2021 13:31:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106497 सहारनपुर :  फतेहपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात को गो तस्कर और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो तस्करों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बदमाशों की गोली से उपनिरीक्षक घायल हुए है। वहीं, कॉम्बिंग के दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा लिया। मुठभेड़ कर पुलिस ने कुल चार गो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार की देर रात के सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर कलसिया रोड कमालपुर जाने वाले रास्ते पर बाग के पास खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने बाग को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस से घिरता पाकर तस्करों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई, जिसमें इस्लामनगर निवासी मोहसिन उर्फ छोटा, मुनफैद घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुठभेड़ में उपनिरीक्षक इंद्रसेन गोली से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दो बदमाश बदमाश जीशान व गुलरेज को गिरफ्तार किया है।

]]>