Ghaziabad volunteers leave for Lucknow to participate in National Youth Festival – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 09 Jan 2020 17:38:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने गाजियाबाद के स्वयंसेवक लखनऊ रवाना http://www.shauryatimes.com/news/73343 Thu, 09 Jan 2020 17:38:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=73343 ग़ाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय युवा उत्सव में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को गुरुवार को नेहरू युवा केन्द्र से रवाना किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय युवा उत्सव से सम्बन्धित दिशा निर्देश दिए तथा नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव में देश भर के 5000 के लगभग युवा भाग लेंगे जिसमें विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिता फूड फैस्टेवल, युवा कृति, यंग आर्टिस्ट केंप के अलावा गैर स्पर्धी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शारिफ अहमद, पवन त्यागी, नितीश कुमार, अजय कुमार, लवीश कुमार, तथा कु दया को आज रवाना किया गया।

]]>