giriraj-singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Dec 2019 07:59:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 हैदराबाद एनकाउंटर : गिरिराज सिंह ने मानवाधिकार जांच की मांग करने वालों पर उठाया सवाल http://www.shauryatimes.com/news/68291 Sat, 07 Dec 2019 07:59:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68291 बेगूसराय : हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद हर ओर चर्चाओं का दौर जारी है। देशभर में अधिकतर लोग जहां इसके लिए पुलिस को बधाई देते हुए जश्न मना रहे हैं। कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। इन सबके बीच बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों से ट्विटर के माध्यम से इस संबंध में राय मांगी है। उन्होंने मानवाधिकार जांच की मांग करने वालों पर भी सवाल उठाया है। गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर लोगों से राय मांगते हुए लिखा है, निर्भया के बाद हैदराबाद की घटना से देश में उबाल था। कुछ लोग हैदराबाद एनकाउंटर को मानवाधिकार जांच के दायरे में लाना चाहते हैं। कुछ लोग जांच के दायरे में नहीं लाना चाहते हैं। आपकी क्या राय है, एनकाउंटर पर।’

इस ट्वीट के बाद वोटिंग का दौर शुरू हो गया है, जो कि रविवार की शाम तक चलेगा। इसमें अब तक 35 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। इसमें से 83 प्रतिशत लोग एनकाउंटर की किसी भी तरह की जांच कराने के पक्ष में नहीं हैं जबकि 17 प्रतिशत लोगों ने जांच का पक्ष लिया है। दो हजार से अधिक लोगों ने जहां मामले को लेकर रिट्वीट किया है वहीं 4500 से अधिक लोगों ने लाइक एवं हजारों लोगों ने शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या किए जाने से पूरे देश में उबाल आ गया, जिसमें गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में भी विभिन्न संघ-संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए थे।

]]>
Bihar : जनसंख्या नियंत्रण पर फिर गरजे गिरिराज सिंह, बताया सेंकेंड स्टेज कैंसर http://www.shauryatimes.com/news/61620 Sun, 20 Oct 2019 18:03:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61620 आरा : एक कार्यक्रम में बक्सर जाने के दौरान आरा में कुछ देर के लिए ठहरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान देश में जनसंख्या पर रोकथाम लगाने को लेकर एकबार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गरजे। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी सेंकेंड स्टेज कैंसर है और इसे काबू करने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर इसे काबू में नहीं किया गया तो यह चौथे स्टेज का कैंसर बन जाएगा जो लाइलाज होगा। उन्होंने कहा कि 2023 तक अगर तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर लगाम नहीं लगायी गयी तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पानी की ऐसी समस्या पैदा होगी कि लोग पानी के लिए तरसने लगेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को ले अब सख्त कानून बनाने की जरूरत है। जो इसका पालन नहीं करते उनके लिए बिना किसी धर्म के आधार के मताधिकार निरस्त होने और आर्थिक लाभ नहीं मिलने जैसी सख्त सजाओं के प्रावधान होने चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग आबादी नियंत्रण के खिलाफ हैं, वह धर्म की आड़ में आबादी बढ़ाने को लेकर सक्रिय हैं। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में बढ़ती आबादी को काबू में करने की बात पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि सख्त कानून बनाने के लिए आंदोलन की जरूरत है।

]]>
देश के गद्दारों को भेजते रहेंगे पाकिस्तान : गिरिराज http://www.shauryatimes.com/news/39545 Sat, 13 Apr 2019 18:30:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39545
बेगूसराय (बिहार) : पिछले पांच वर्षों में देश से जिस प्रकार भ्रष्टाचार के समूल विनाश का काम तीव्र गति से चल रहा है। उससे भयभीत विपक्ष एकजुट होकर मोदी को सत्ता से अलग करना चाहता है ताकि एक बार फिर वह सब मिलकर देश के गरीब मजदूर किसानों का पैसा हड़प सकें। यह बात केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शनिवार को चेरिया वरियारपुर के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क सभा में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के जिस मुद्दे को विपक्ष नजरअंदाज कर अलगाववादियों, आतंकियों को बढ़ावा दे रहा था। उस राष्ट्रीय सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बनाकर पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने अलगाववादियों, आतंकवादियों का सर्वनाश करने का मन बनाया है, लेकिन विपक्ष उनकी मंशा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगते हैं कि लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात करता हूं लेकिन जो देश के खिलाफ गद्दारी करते हैं, भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, पाकिस्तान के साथ समझौते की बात करते हैं एवं भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करते हैं उन्हें सहर्ष पाकिस्तान चले जाने को कहता हूं और जब तक मेरी सांसें चलती रहेंगी, मैं वैसे लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करता रहूंगा। चाहे मुझ पर कितने भी आरोप प्रत्यारोप लगें।
]]>