governoer in krishi kumbh closing ceremany – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Oct 2018 18:57:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 यूपी से पूरे देश में जायेगा कृषक विकास का संदेश : नाईक http://www.shauryatimes.com/news/16292 Sun, 28 Oct 2018 18:57:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16292 राज्यपाल ने कृषि कुंभ-2018 का समापन किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ‘कृषि कुंभ-2018’ के समापन समारोह में राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी की सराहना करते हुये कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार भव्य कृषि कुंभ का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश जो करता है उसका अनुसरण पूरा देश करता है। उत्तर प्रदेश से कृषक के विकास के प्रति संवेदनशीलता का संदेश पूरे देश में जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। उक्त विचार राज्यपाल राम नाईक ने रविवार को भारतीय गन्ना शोध संस्थान में आयोजित ‘कृषि कुंभ-2018’ के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि विपणन एवं निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, प्रदेश मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यगण, कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ0 प्रभात कुमार, प्रमुख सचिव कृषि श्री अमित मोहन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्टाल लगाने वाले 10 महानुभावों, बड़े कृषि यंत्र बनानी वाली कम्पनी के 2 महानुभावों, प्रगतिशील किसानों, विद्यार्थियों सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि किसानों में सीखने की रूचि बढ़ी है। प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों पर इस तरह का छोटा माडल लगाया जायेगा ताकि स्थानीय स्तर पर किसान लाभ उठा सकें। उन्होंने कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को दिये जाने वाले अनुदान की भी जानकारी दी। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसानों को इतने सम्मानजनक तरीके से आमंत्रित किया गया है। किसानी के बारे में उन्होंने भारतीय इतिहास से जुड़े प्रसंग भी बताये। उन्होंने कहा कि कृषि कुंभ से किसानों को नई जानकारी मिलेगी जिससे उनकी आमदनी निश्चित रूप से बढ़ेगी। कृषि विपणन एवं निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने बताया कि सरकार ने ऐसी नीति बनाई है कि किसान अपनी उपज किसी भी मंडी में बेच सकता है। किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिये राज्य सरकार में मंडी शुल्क में भी परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को सही बाजार और सही मूल्य मिले।

]]>