HARIYANA CHUNAV – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 30 Sep 2019 18:19:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की http://www.shauryatimes.com/news/58510 Mon, 30 Sep 2019 18:19:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58510 करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ठोकेंगी चुनावी ताल

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना से, महिला पहलवान बबीता फोगाट को दादरी, और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पहलवान योगेश्वर दत्त को बरोदा से उम्मीदवार घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में बीते रविवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सोमवार को भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।

उन्होंने बताया कि करनाल विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, टोहाना से सुभाष बराला, कालका से लतिका शर्मा, पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला कैंट से अनिल विज, अंबाला सिटी से अशीम गोयल, मुलाना (सु,) से राजबीर बराडा, सधौरा (सु.) से बलवंत सिंह, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर से करणदेव कंबोज, लडवा से पवन सैनी, शाहबाद (सु.) से कृष्ण बेदी, थानेसर से सुभाष सुधा, पेहोवा से सरदार संदीप सिंह, गुहला (सु,) रवि तारनवली, कालायत से कमलेश धांडा, कैथल से लीला राम गुर्जर, पुंडरी से वेदपाल एडवोकेट, निलोखरी (सु.) से भगवानदास कबीरपंथी, इंदरी से रामकुमार कश्यप, घरौंदा सेहरविंदर कल्याण, असांढ़ से सरदार बक्शी सिंह विर्क, पानीपत ग्रामीण से महिपाल धांडडा, इसराना (सु.) से कृष्ण पंवार, समलखा से शशिकांत कौशिक राई से मोहल लाल कौशिक बदोली, सोनीपत से कविता जैन, गोहाना से तीरथ सिंह राणा, बरौदा से योगेश्वर दत्त, जुलाना से परमेन्दर धूल, सफींदों बच्चन सिंह आर्या, जींद से डॉ कृष्णा मिद्दा, उचानाकलां से श्रीमती प्रेम लाला, नरवाना (सु.) से संतोष धनौंदा, रतिया (सु.) लक्ष्मण नापा, कलावली (सु.) से बालकौर सिंह, डाबवली से आदित्य देवीलाल, रनिया से रामचंद्र कंबोज, सिरसा से प्रदीप रतुसरिया,ऐलनाबाद से पवन बेनीवाल, उकलाना (सु.) आशा खेदर, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यू, हांसी से विनोद भयाना को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बरवाला से सुरेन्दर पुनिया, हिसार से डॉ कमल गुप्ता, नलवा से रनवीर गंगवा, लोहारू से जेपी दलाल, बधरा सुखविंदर मंडी, दादरी से बबीता फोगाट, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बवानी खेरा (सु.) से बिश्मभर बाल्मिकि, गढ़ी सांपला-किलोई से सतीश नंदाल, रोहतक से मनीष ग्रोवर, कलानौर (सु.) रामअवतार बाल्मिकि, बहादुरगढ़ से नरेश कौशिक, झज्जर (सु.) से डॉ राकेश कुमार, बेरी से विक्रम कादयान, अटेली से सीताराम यादव, महेन्द्रगढ़ से रामविलास शर्मा, नारनौल से ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव, बावल (सु.) से डॉ बनवारी लाल, पटौदी (सु.) से सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर से मनीष यादव, सोहना से संजय सिंह, नूंह से जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झीरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से नौकसाम चौधरी, हाथिन से प्रवीण डागर, होडल (सु.) जगदीश नायर, पृथला से सोहनपाल छउक्कर, फरीदाबाद एनआईटी से नागेन्द्र भड़ाना, बढ़कल से सीमा तिर्खा, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से नरेन्द्र गुप्ता और टीगांव से राजेश नागर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

]]>