haseen jahan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Sep 2019 18:44:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाजपा मुख्यालय पहुंची मोहम्मद शमी की पत्नी, सियासी गलियारे में चर्चा http://www.shauryatimes.com/news/55144 Sat, 07 Sep 2019 18:44:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=55144 कोलकाता : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय जा पहुंची। उनके यूं भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अभी पिछले सप्ताह ही जब कोर्ट ने मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था, तब हसीन जहां ने ममता बनर्जी की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि बंगाल में हैं इसीलिए सुरक्षित हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। शनिवार शाम 6:30 बजे के करीब जब वह भाजपा मुख्यालय पहुंची तो कई तरह के कयास लगाने शुरू हो चुके हैं। प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने महिला मोर्चा की अध्यक्ष और हुगली लोकसभा केंद्र से सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत की।

उसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हुए। इस दौरान हसीन जहां से जब इस मुलाकात के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह लॉकेट चटर्जी से काफी पहले से परिचित हैं। शिष्टाचार मुलाकात के लिए यहां आई थीं। उन्होंने दावा किया कि लॉकेट चटर्जी के साथ मिलकर वह एक काम कर रही हैं। हालांकि क्या काम कर रही हैं इस बारे में कुछ नहीं बताया। वैसे राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि मोहम्मद शमी पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए ही हसीन जहां ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जाकर लॉकेट चटर्जी से मुलाकात की है। पिछले सप्ताह जब शमी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था तब उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी बड़ा आरोप लगाया था। हसीन जहां ने कहा था कि अमरोहा जहां मोहम्मद शमी का आवास है वहां की स्थानीय पुलिस उन्हें और उनकी बेटी को परेशान कर रही थी।

]]>