hotel worker sucied – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Nov 2019 18:00:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Lucknow : पत्नी से विवाद के बाद होटलकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान http://www.shauryatimes.com/news/64267 Tue, 12 Nov 2019 18:00:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=64267 लखनऊ : चिनहट क्षेत्र में एक होटलकर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारे और उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से फिरोजगांधीनगर जनपद इंदौर मध्यप्रदेश निवासी सचिन गाउली (26) पुत्र महादेव गाउली मल्हौर रोड, विधायक चौराहा के पास चिनहट में किराए पर अपनी पत्नी व एक साल के बच्चे के साथ रहता था।

सचिन अयोध्या मार्ग चिनहट स्थित एक होटल में काम करता था। सोमवार को वह देर शाम डयूटी से कमरे पर आया था। किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। सचिन शराब के नशे में था, जिसके बाद वह सोने चला गया। कमरे में जाकर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद दुप्पटे के सहारे कमरे में लगे पंखे से लटक गया। देर तक पत्नी दरवाजा खटखटाती रही लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। उसके बाद उसे पंखे से नीचे उतारा। फिर डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ंने उसे मृत घोषित कर दिया।

]]>