hunger strike – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 25 Feb 2019 18:30:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भूख हड़ताल पर बैठे टीम प्रियंका के कार्यकर्ता http://www.shauryatimes.com/news/33476 Mon, 25 Feb 2019 18:30:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33476 सुल्तानपुर : कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की टीम के कार्यकर्ता सोमवार को ट्रामा सेंटर चालू किए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सांसद वरुण गांधी के क्षेत्र में शहर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत सिंह सलूजा और महासचिव मोहसिन सलीम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से ट्रामा सेंटर को चालू किए जाने की मांग लगभग एक महीने पहले की थी, जिसे अनुसुना कर दिया गया।

इसके बाद ये दोनों हाल ही में लखनऊ में प्रियंका गांधी से मिले और उन्हें स्थित से अवगत कराया था। जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए सोमवार से दोनों ही नेता कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठने से पहले कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी किसी भी दिन धरने में शामिल हो सकती हैं।

]]>