indian majdoor sangthan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 26 Oct 2018 18:25:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मजदूर हितों की अनदेखी कर रही केन्द्र व प्रदेश सरकार -बीएमएस http://www.shauryatimes.com/news/15982 Fri, 26 Oct 2018 18:25:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15982 लखनऊ : भारतीय मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष दिवाकर सिंह सिकरवार ने कहा कि हमारे संगठन भारतीय मजदूर संघ की प्राथमिकता में राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित है। प्रदेश स्तर के सरकारी कर्मचारियों के साथ विशाल रैली करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार मजदूर हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। प्रदेश के मजदूर आस लगाकर बैठे थे कि सरकार बदल गयी है, मजदूरों की संरक्षा होगी, लेकिन निराशा हाथ लगी है। कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह ही सारे कार्य हो रहे हैं।

भारतीय मजदूर संघ के विशाल रैली के संबंध में जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष दिवाकर सिंह सिकरवार ने कहा कि शहर के आलमबाग क्षेत्र में स्थित कांशीराम ग्रीन इको गार्डन के पार्किंग स्थल पर विशाल रैली आयोजित की गयी है। मंगलवार के दिन 30 अक्टूबर को होने जा रही विशाल रैली के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है। प्रदेश के कोने कोने से सरकारी विभागों के कर्मचारी नेता इस रैली में भाग लेने आ रहे है। उन्होंने कहा कि शासन तंत्र पुरानी पद्धति से काम कर रहा है, जिससे कि देश का और प्रदेश के मजदूरों का कोई भला होता नहीं दिख रहा है। जिसके कारण भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी को सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 30 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल रैली करने का निर्णय लेना पड़ा।

]]>