indo-pak become joint winner of ashian champion trophy – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 29 Oct 2018 09:15:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के संयुक्त विजेता बने भारत-पाकिस्तान http://www.shauryatimes.com/news/16401 Mon, 29 Oct 2018 09:15:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16401 नई दिल्ली : भारतीय पुरूष हॉकी टीम पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से पांचवें हीरो एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी की विजेता घोषित की गई। भारतीय खिलाड़ी आकाशदीप सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पीआर श्रीजेश को गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। खिताबी मुकाबला खराब मौसम की वजह से नहीं खेला जा सका, जिसके बाद यह फैसला किया गया। खिताबी मुकाबले से पहले मस्कट में जोरदार बारिश हुई, जिससे मैदान काफी गीला हो गया व खेलने की स्थिति भी नहीं रही। भारतीय टीम ने इससे पहले वर्ष 2016 में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर मलेशिया में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

विश्व के पांचवें नंबर की भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में अजेय रही। भारत ने इस प्रतियोगिता में छह मैच खेले और पांच में जीत दर्ज की व एक मैच ड्रा रहा। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में ओमान को 11-0, पाकिस्तान को 3-1, जापान को 9-0, दक्षिण कोरिया को 4-1 व सेमीफाइनल में जापान को 3-2 से हराया व मलेशिया से गोल रहित ड्रा खेला। इसके अलावा भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 30 गोल किये। हरमनप्रीत सिंह ने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा छह गोल किये। मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह ने 5-5 गोल किये।

]]>