internation sports expo start in cms – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 18 Oct 2019 12:48:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 नेपाल, दक्षिण अफ्रीका एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे प्रतिभागी बाल खिलाड़ियों का भव्य स्वागत http://www.shauryatimes.com/news/61285 Fri, 18 Oct 2019 12:46:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61285 अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्स्पो-2019’ का उद्घाटन आज

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्स्पो-2019’ का भव्य उद्घाटन कल 19 अक्टूबर, शनिवार को अपरान्हः 2.30 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। श्री वीरेन्द्र कुमार, डायरेक्टर-जनरल, आर.डी.एस.ओ.इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे तथापि कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व खेल जगत की प्रख्यात हस्तियाँ अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ायेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें नेपाल, दक्षिण अफ्रीका एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 500 बाल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने लखनऊ पधार रहे हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि एक्स्पो-2019 में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश के बाल खिलाड़ियों के लखनऊ पहुँचने का सिलसिला आज दिन भर जारी रहा तथापि सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों ने लखनऊ की सरजमीं पर प्रतिभागी बाल खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों से पधारे ये प्रतिभागी बाल खिलाड़ी अपने अभूतपूर्व स्वागत से गद्गद नजर आये। श्री शर्मा ने बताया कि ‘एक्स्पो-2019’ के अन्तर्गत ट्रैक एण्ड फील्ड, बैडमिन्टन, कराटे एवं सॉकर प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिताओं में 100मी, 200 मी, 400मी, 800मी, 1500मी एवं 4 गुणा 100 मी रिले दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा लम्बी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि प्रतिस्पर्धाओं में देश-विदेश के खिलाड़ी अपने दम-खम का प्रदर्शन करेंगे।

]]>