IPS अपर्णा कुमार ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Jul 2019 06:26:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 IPS अपर्णा कुमार ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास http://www.shauryatimes.com/news/47315 Mon, 01 Jul 2019 06:26:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47315 आइटीबीपी (ITBP) की डीआइजी अपर्णा कुमार (Aparna Kumar) ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर लिया है। माउंट डेनाली (Mount Denali) पर तिरगा फहराने वाली अपर्ण कुमार पहली IPS बन गई हैं। इसी के साथ अपर्णा कुमार ने सेवन समिट चैलेंज को भी पूरा कर लिया है। अपर्णा आइटीबीपी की नॉर्दर्न फ्रंटियर में डीआईजी पद पर तैनात है।

वहीं, ITBP ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई दी है।

2002 यूपी कैडर की IPS अपर्णा कुमार ने उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली को अपने तीसरे प्रयास में सफलता पूर्वक पार किया। माउंट डेनावी की ऊंचाई समुद्र तल से 20 हजार 310 फीट है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली अपर्णा पहली सिविल सेविका और IPS अधिकारी बन गई हैं।

इस अभियान के लिए अपर्णा भारत से 15 जून को निकली थीं और उन्होंने इस उपलब्धि को 30 जून को हासिल किया। इस यात्रा के दौरान अपर्णा को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ा। तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे तक बना हुआ था।

बता दें कि अपर्णा इससे पहले ही विश्व के छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढाई कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना दक्षिणी ध्रुव अभियान भी पूरा किया था। दक्षिणी ध्रुव अभियान पूरा करने के बाद अपर्णा कुमार ने 4 अप्रैल से उत्तरी ध्रुव की 111 मील की नॉर्वे के ओस्लो की यात्रा शुरू की। अपर्णा कुमार 13 जनवरी को उत्तरी ध्रुव पर पहुंची थीं। जनवरी में बर्फ पर 111 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपर्णा सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ 35 किलोग्राम वजन के उपकरण भी थे।

]]>