Jammu and Kashmir: BJP expressed happiness over historic victory in DDC election – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 23 Dec 2020 21:47:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 जम्मू-कश्मीर : डीडीसी चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर भाजपाइयों ने जतायी खुशी http://www.shauryatimes.com/news/95533 Wed, 23 Dec 2020 21:44:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95533 प्रयागराज। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में भाजपा का जम्मू कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की इस शानदार प्रदर्शन के लिए जम्मू कश्मीर की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता अब विकास चाहती है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जताते हुए धारा 370 एवं 35ए आर्टिकल हटाने का विरोध करने वाले राजनैतिक दल एवं आतंकवादियों और अलगाववादियों के मुंह में जोरदार तमाचा मारा है। और उन्हें बता दिया कि अब जम्मू कश्मीर के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ और समझौता नहीं किया जाएगा। निश्चित रूप से यह जीत मोदीजी द्वारा जम्मू-कश्मीर के हित में किए गए विकास कार्यों की जीत है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान एवं उनका परिश्रम आने वाले पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी रंग लाएगा और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, देवेंद्र मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, अभिषेक सोनकर, संस्कार सिन्हा, रितेश केसरवानी, दीपक शर्मा, केशव शर्मा, विजय कृष्ण मेहता, आनंद मिश्रा, विवेक त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>