Javadekar said – Anarchy versus nationalism fight in Delhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 01 Jan 2020 15:41:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 जावड़ेकर बोले- दिल्ली में अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई http://www.shauryatimes.com/news/72109 Wed, 01 Jan 2020 15:41:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72109 नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में भी लोगों ने इसका काफी विरोध किया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत काम किए हैं। हम यह सब काम दिल्ली की जनता तक लेकर जाएंगे और अगले पांच साल में क्या काम करेंगे वो भी जनता को बताएंगे। जावड़ेकर ने कहा, ‘दिल्ली में सीएए के मुद्दे पर हिंसा आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस द्वारा फैलाया गया। आप के विधायक अमंतुल्ला खान ने दंगे भड़काने के लिए बयान दिया जिससे दिल्ली का माहौल खराब हुआ। लेकिन अब दिल्ली और देश की जनता इनकी राजनीति को समझ गई है इसलिए अब दिल्ली में शांति है। सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं है यह बात सबको समझ आ गई है। आप और कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले दिल्ली का माहौल हम इनको खराब नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा, दिल्ली की लड़ाई सच और झूठ की है, यह लड़ाई अराजकता और विकास की है। हम सच और विकास की लड़ाई दिल्ली के लिए लड़ते रहेंगे। जहां झुग्गी वहां मकान का फॉर्म भी अब मिलना शुरू हो गया है। डीडीए कैंप लगाकर इसको भरवाना शुरू करेगी। हमारे कार्यकर्ता भी इसमें लोगों की मदद करेंगे। नागरिकता कानून पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। पूरे देश में जहां कहीं भी हिंसा हुई उसको लेकर ये चुप्पी साधे हुए हैं, उसकी भर्त्सना तक नहीं कर रहे हैं।

]]>