Jharkhand: The sight of solar eclipse seen in Ramgarh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 26 Dec 2019 07:52:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Jharkhand : रामगढ़ में ऐसा दिखा सूर्यग्रहण का नजारा http://www.shauryatimes.com/news/71161 Thu, 26 Dec 2019 07:52:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=71161 रामगढ़ : वर्ष 2019 के आखरी सूर्य ग्रहण का नजारा रामगढ़ में भी दिखा। सुबह 8:19 से शुरू हुआ यह सूर्यग्रहण 11:07 तक चला। रामगढ़ में यह नजारा लगभग 11 बजे दिखा। सुबह से आसमान में छाए हुए बादल लोगों को यह नजारा देखने से रोक रहे थे। देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं था। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाई थी। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित दिख रहा था। यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में हुआ। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है। सूर्य के इस ग्रहण को देखने के लिए रामगढ़ वासियों ने काफी समय इंतजार किया। लोग छतों पर टकटकी लगाए खड़े थे। लेकिन पिछले 8 घंटे की बारिश और आसमान में छाए हुए बादल लोगों के लिए बाधक साबित हुए। चंद मिनटों के लिए रामगढ़ वासियों को यह नजारा दिखा।

]]>